भोजपुरी

जिम में खूब पसीना बहा रही हैं अक्षरा सिंह, एक साथ कई पिक्स शेयर कर फैन्स को किया मोटिवेट

Akshara Singh Latest Pics: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम में खूब पसीना बहाते हुए पिक्स शेयर की हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस देखकर फैन्स अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए अक्षरा सिंह की इन पिक्स पर डालें एक नजर...

Image

Pics Credit: Instagram/Akshara Singh

Akshara Singh Latest Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने फैन्स के बीच खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम से कई पिक्स शेयर की हैं। अक्षरा सिंह हमेशा से ही अपने फिटनेस का ध्यान रखती है और रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। इन फोटो को देखकर अक्षरा सिंह के फैन्स भी मोटिवेट होते दिखाई दे रहे हैं। जिम आउट अक्षरा सिंह का ये नया अवतार देख उनके फैन्स तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

जिम से शेयर की अक्षरा सिंह ने पिक्स

अक्षरा सिंह इन दिनों परफेक्ट फिगर पाने के लिए जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। उनके इस जज्बे को देख फैन्स भी अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी फिटनेस का ये राज है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप सच में कमाल लग रही हो।' फैन्स ने अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए कमेंट्स की बौछार कर दी है। पिक्स शेयर करने के साथ-साथ अक्षरा सिंह अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के लिए भी फेमस हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया गाना 'हमार तिरछी नजर' रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह का स्टाइलिश अवतार देखने को मिल है। गाने के बोल और इसका म्यूजिक आपको खूब पसंद आने वाला है। फैन्स बार-बार इस गाने के वीडियो को सुन रहे हैं। इस गाने के बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article