"हर बेटा चाहेगा उसका बाप, उसकी मां को..." हेमा मालिनी पर हमला करने की अफवाहों पर मां प्रकाश कौर ने यूं किया था सनी का बचाव

Prakash Kaur Defend Her Son Sunny on Attacking Hema: हेमा मालिनी जब धर्मेंद्र से शादी करने जा रही तो सनी देओल को यह बात बर्दास्त नहीं हुई थी। वो हेमा मालिनी पर हमला करने वाले थे लेकिन मां प्रकाश कौर ने बेटे को ऐसा करने से रोका था। जानिए पूरा मामला...

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 28 2025, 12:41 IST
हेमा मालिनी पर हमला करने की अफवाहों पर मां प्रकाश कौर ने यूं किया था सनी का बचाव...Image Credit : Instagram01 / 06

हेमा मालिनी पर हमला करने की अफवाहों पर मां प्रकाश कौर ने यूं किया था सनी का बचाव...

Prakash Kaur Defend Her Son Sunny on Attacking Hema Malini: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद अपने पीछे बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। धर्मेंद्र अपनी ईमानदारी और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर थीं। इसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की थी। जब सनी देओल को पता चला कि हेमा मालिनी उनके पिता से शादी कर रही थीं तो आगबबूला हो गए थे। इतना ही सनी देओल ने हेमा मालिनी पर हमला करने की ठान ली थी। सनी देओल की इस हरकत का बचाव उनकी मां प्रकाश कौर ने किया था। जानिये क्या था पूरा मामला...

प्रकाश कौर से की थी पहली शादीImage Credit : Instagram02 / 06

प्रकाश कौर से की थी पहली शादी

साल 1954 में 19 साल के धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हुए, जिनके नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता है। प्रकाश से शादी के बावजूद धर्मेंद्र अपना दिल हेमा मालिनी को दे बैठे थे।

धर्मेंद्र ने लिया था दूसरी शादी करने का फैसलाImage Credit : Instagram03 / 06

धर्मेंद्र ने लिया था दूसरी शादी करने का फैसला

हेमा मालिनी के दिल लगाने के बाद धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस से शादी करने का फैसला लिया था। उस समय सनी देओल 24 साल के थे। उन्हें यह बर्दास्त नहीं हुई थी। सनी देओल अपने पिता के इस फैसले से काफी निराश हुए थे।

हेमा मालिनी पर हमला करने वाले थे सनी देओल!Image Credit : Instagram04 / 06

हेमा मालिनी पर हमला करने वाले थे सनी देओल!

सनी देओल को जब यह पता चला कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी संग शादी करने का मन बनाया तो वो गुस्से से लाल हो गए थे। सनी देओल उस समय हेमा मालिनी पर हमला करने वाले थे लेकिन ऐसा करने से अभिनेता की मां प्रकाश कौर ने रोका था।

मां ने किया था बेटे सनी का बचावImage Credit : Instagram05 / 06

मां ने किया था बेटे सनी का बचाव

बीते जमाने में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश कौर ने ऐसी बातों को अफवाह बताया था। उन्होंने अपने बेटे सनी देओल का बचाव किया था। प्रकाश कौर ने कहा था कि हर बच्चा चाहता है कि उसके पिता उसे और उसकी मां को प्यार करें। प्रकाश ने कहा था कि वो भले ही ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थीं लेकिन उनके बच्चे उन्हें पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला मानते थे।

धर्मेंद्र के निधन से टूट गई हैं प्रकाश कौरImage Credit : Instagram06 / 06

धर्मेंद्र के निधन से टूट गई हैं प्रकाश कौर

गुरुवार की शाम मुंबई में धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। धर्मेंद्र के निधन से प्रकाश कौर एकदम टूट गई हैं। फिलहाल सनी-बॉबी उनका ध्यान रख रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!