भोजपुरी

Chhath song: छठी मइया की पूजा करती दिखीं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ गीत घरे घरे होता छठी माई के वरतिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 01:39 PM IST

Amrapali Dubey Bhojpuri Chhath song Viral: छठ पर्व पर भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे का एक गाना खूब सुना जा रहा है। इस गाने के बोल हैं- घरे घरे होता छठी माई के वरतिया।

Image

Chhath song: छठी मइया की पूजा करती दिखीं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ गीत घरे घरे होता छठी माई के वरतिया

Amrapali Dubey Bhojpuri Chhath song Viral: देशभर में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है...आज छठ व्रती छठ का महाप्रसाद बनाएंगी। पूरे बिहार में छठ का एक अलग रंग देखने को मिल रहा है। घाटों पर छठ के गीत सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे का बेहद पॉपुलर छठ का गाना वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं- घरे घरे होता छठी माई के वरतिया। वीडियो में वह मिट्टी के चूल्‍हे पर अपने हाथों से ठेकुआ बनाती हुई दिख रही हैं। इस गाने को अब तक 18,784,827 व्यूज मिल चुके हैं। यह बहुत मधुर गाना है जिसे भोजपुरी गायिका कल्‍पना ने आवाज दी है। वहीं इसके बोल प्‍यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं। आम्रपाली दुबे का एक और गाना 'बांधो पगड़िया सईयां हो.. पहन लो पियरिया हो.. चलैकेबाटे छठी घाट हो...' को भी काफी पसंद किया जाता है। छठ के आते ही उनका ये गाना खूब सुनाई देने लगता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article