एंटरटेनमेंट

Ant-Man And The Wasp Box Office Day 7: एंटमैन ने पहले हफ्ते में चटाई शहजादा को धूल, देखें आंकड़े

Ant-Man And The Wasp Box Office Day 7: हॉलीवुड मूवी एंटमैन ने सिनेमाघरों में एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म एंटमैन ने एक हफ्ते में चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज नहीं कराए हैं लेकिन इसने 7 दिनों में कार्तिक आर्यन की शहजादा से ज्यादा कमाई की है। फिल्म शहजादा और एंटमैन एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं।

Image

Ant-Man And The Wasp Box Office Day 7

Ant-Man And The Wasp Box Office Day 7: एमसीयू यूनिवर्स की एंटमैन एक हफ्ते पहले भारत में रिलीज हुई थी, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स को अच्छी कमाई उम्मीद थी लेकिन इसने सभी को निराश किया है। फिल्म एंटमैन ने पहले हफ्ते में केवल 33 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एमसीयू यूनिवर्स की फिल्में भारत में काफी अच्छा कारोबार करती हैं, जिस कारण एंटमैन से ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी अच्चा कमाई की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि इसके आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। एंटमैन की कहानी में दम न होने की वजह से दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पांस नहीं दिया है।

एंटमैन ने शहजादा को चटाई धूल

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की शहजादा भी सिनेमाघरों में उसी दिन रिलीज हुई थी, जिस दिन एंटमैन रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों का कारोबार बहुत निराशाजनक रहा है। ट्रेड पंडितों को इन फिल्मों से अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन इन दोनों ही मूवीज ने निराश किया है। अगर कमाई की बात करें तो एंटमैन का बिजनेस शहजादा से शानदार रहा है। एंटमैन ने सिनेमाघरों में 33 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जबकि शहजादा ने केवल 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म शहजादा को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया, जिसकी वजह से इसका कारोबार इतना खराब रहा है।

पठान की बम्पर कमाई की वजह से नहीं चल पायी एंटमैन और शहजादा

ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो एंटमैन और शहजादा की कमाई पर पठान की वजह से असर पड़ा है। फिल्म पठान को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। पठान ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। माना जा रहा है कि पठान को देखने के बाद दर्शक तुरंत सिनेमाघरों में लौटना नहीं चाहते थे। इस कारण एंटमैन और शहजादा को वैसा रिस्पांस नहीं मिला, जिसकी ये हकदार थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article