एंटरटेनमेंट

Shahid Kapoor-Ranbir Kapoor के बाद संदीप रेड्डी वंगा ने मिलाया इस एक्टर संग हाथ

Allu Arjun doing Sandeep Reddy Vanga Movie: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म करने के बाद संदीप रेड्डी वंगा के साथ अपनी नई फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के अंतर्गत किया जाएगा। कुछ देर पहले ही टी-सीरीज ने संदीप-अल्लू की इस मूवी का ऐलान किया है।

Image

Shahid Kapoor-Ranbir Kapoor के बाद संदीप रेड्डी वंगा ने मिलाया इस एक्टर संग हाथ

Allu Arjun doing Sandeep Reddy Vanga Movie: साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद बॉलीवुड में जाना-माना नाम बन गए हैं। संदीप रेड्डी वंगा ने कबीर सिंह बनाने के बाद रणबीर कपूर के साथ एनिमल नाम की एक्शन फैमिली ड्रामा का ऐलान किया, जो इस साल रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म एनिमल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शकों के इस उत्साह को संदीप रेड्डी वंगा ने कई गुना बढ़ा दिया है। संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी नई फिल्म का भी ऐलान कर दिया है।

कुछ देर पहले ही संदीप रेड्डी वंगा ने बताया है कि वो पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के साथ अपनी नई फिल्म बनाएंगे, जिसे टी-सीरीज बैनर के अंतर्गत रिलीज किया जाएगा। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वंगा और अल्लू अर्जुन ने कुछ देर पहले ही एक फोटो रिलीज करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि ये तीनों पहली बार साथ आ रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है।

पुष्पा 2 खत्म करने के बाद संदीप रेड्डी वंगा की मूवी शुरू करेंगे अल्लू अर्जुन

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा में व्यस्त हैं। इसका इंतजार देशभर के सिनेमाप्रेमी कर रहे हैं। पुष्पा 2 खत्म करने के बाद अल्लू अर्जुन अपनी नई फिल्म शुरू करेंगे, जिसे संदीप रेड्डी वंगा बनाएंगे। फिल्म के टाइटल का ऐलान अभी नहीं किया गया है। मेकर्स जल्द ही इसके टाइटल और स्टारकास्ट से पर्दा उठाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article