इलेक्शन

येदियुरप्पा का बड़ा ऐलान, किसी भी कीमत पर जगदीश शेट्टार को नहीं जीतने देंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 10:37 AM IST

Karnataka Assembly Elections 2023: हुबली-धारवाड़ रीजन को बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा हैं। लेकिन अब तस्वीर बदली हुई है, जगदीश शेट्टार जो कभी बीजेपी के बड़े चेहरा हुआ करते थे, अब वो कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। इन सबके बीच बीजेपी के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने कहा कि जगदीश शेट्टार को वो किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देंगे।

Image

बी एस येदियुरप्पा, कर्नाटक के पूर्व सीएम

KEY HIGHLIGHTS
  • जगदीश शेट्टार अब कांग्रेस के हिस्सा
  • टिकट ना मिलने पर बीजेपी से थे नाराज
  • हुबली-धारवाड़ इलाके में अच्छा प्रभाव

Karnataka Assembly Elections 2023: जगदीश शेट्टार अब बीजेपी के हिस्सा नहीं है। टिकट ना मिलने से नाराज होने के बाद पाला बदला और कांग्रेस के हिस्सा हो गए। हुबली-धारवाड़(Hubali Dharwad region) इलाके में उनकी पकड़ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि उनके अब बीजेपी में ना होने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। लेकिन कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा (Yeddyurappa) इस तरह की किसी भी संभावना से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने पार्टी को धोखा दिया उसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंवे लिंगायत समाज से जुड़े लोगों की मीटिंग बुलाई है। येदियुरप्पा ने कहा कि जिस शख्स को पार्टी ने एमएलए, मंत्रीस स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष बनाया उसने सिर्फ निहित फायदे के लिए पार्टी को धोखा दे दिया। वो खुद जगदीश शेट्टार(Jagdeesh Shettar) के खिलाफ प्रचार करेंगे।

बीजेपी का गढ़ रहा है हुबली-धारवाड़

हुबली-धारवाड़ बीजेपी का गढ़ रहा है। खुद शेट्टार यहां से 6 बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। हाल ही में हुबली की रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि शेट्टार को जनता ही सबक सिखा देगी। इन सबके बीच येदियुरप्पा ने लिंगायत समाज से जुड़े लोगों के साथ बैठक में स्पष्ट किया कि जगदीश शेट्टार के लिए बीजेपी ने जो कुछ किया उसे वो भूल गए। लेकिन जनता समझदार है। पार्टी से जुड़े सभी लोगों ने कमर कस ली है कि शेट्टार को चुनाव किसी भी कीमत पर नहीं जीतने देना है। येदियुरप्पा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईराना ने भी शेट्टार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने धर्म का नहीं हो सकता, अपनी पार्टी का नहीं हो सका वो आम जनता का क्या होगा। कर्नाटक की जनता खासतौर से हुबली-धारवाड़ के लोगों ने मन बना लिया है कि जगदीश शेट्टार के धोखे का हिसाब देना है। आने वाले 10 मई को जब ईवीएम में मतदाता अपने मतों को लॉक करेंगे तो तस्वीर उसी दिन साफ हो जाएगी कि शेट्टार का क्या होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article