इलेक्शन

Sixth Phase Voting Percentage: छठे चरण में पुरुषों पर भारी पड़ीं महिलाएं, जमकर किया वोट

Sixth Phase Voting Percentage: ईसीआई के अनुसार, आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को 58 निर्वाचन क्षेत्रों में 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण में 61.95 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 64.95 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले।

Image

छठे चरण में महिलाओं ेने पुरुषों को पछाड़ा

Photo : PTI

Sixth Phase Voting Percentage: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में महिलाएं, पुरुषों से आगे रही हैं। महिलाओं ने छठे चरण में जमकर मतदान किया है। चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को छठे चरण के मतदान प्रतिशत का फाइनल डाटा शेयर किया गया है। छठे चरण में कुल 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छठे चरण में कितनी वोटिंग

ईसीआई के अनुसार, आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को 58 निर्वाचन क्षेत्रों में 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण में 61.95 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 64.95 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। थर्ड जेंडर का मतदान 18.67 प्रतिशत रहा।

voting data

छठे चरण में कितना मतदान

राज्यों में कितनी वोटिंग

राज्यों के हिसाब से बात करें तो पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 82.71 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं उत्तर प्रदेश में 14 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 54.04 प्रतिशत रहा। दिल्ली में 58.69 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि हरियाणा में 64.80 प्रतिशत मतदान हुआ। ओडिशा और झारखंड में क्रमश: 74.45 प्रतिशत और 65.39 प्रतिशत मतदान हुआ।

57 सीटों पर मतदान बाकी

मौजूदा लोकसभा चुनाव के अब तक के छह चरणों में, चौथे चरण में सर्वाधिक मतदान हुआ जबकि पांचवें चरण में सबसे कम वोट पड़े। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में, एक जून को आठ राज्यों में 57 सीट पर मतदान होना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article