इलेक्शन

सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक ब्रह्मभोज नहीं करेंगे, मृतक दुलार चंद यादव के पोते का ऐलान, प्रशासन पर लगाया आरोप

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए दुलार यादव के पोते ने आरोप लगाया, हमारी मांग है कि मेरे दादा की हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाए। मेरे दादा की हत्या उनके विरोधियों ने प्रशासन की मदद से की थी।

Image

दुलार चंद यादव हत्याकांड (Photo: पीटीआई-सोशल मीडिया)

Dular Chand Yadav Murder Case: जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर भी परिवार संतुष्ट नहीं है। अनंत की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद रविवार को मृतक दुलार चंद के पोते ने कहा कि जब तक सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके मौत की सजा नहीं मिल जाती, तब तक ब्रह्मभोज नहीं किया जाएगा। मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार और स्थानीय बाहुबली अनंत सिंह को चार अन्य लोगों के साथ एक प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है। यह प्राथमिकी गैंगस्टर से नेता बने दुलार चंद यादव के पोते की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। यादव कई आपराधिक मामलों में नामजद थे।

हम 'ब्रह्मभोज' नहीं करेंगे...

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए दुलार यादव के पोते ने आरोप लगाया, हमारी मांग है कि मेरे दादा की हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाए। मेरे दादा की हत्या उनके विरोधियों ने प्रशासन की मदद से की थी। उन्होंने यह भी कहा, जब तक सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता और उन्हें मौत की सजा नहीं मिल जाती, हम 'ब्रह्मभोज' नहीं करेंगे, जो किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।

दुलार चंद के पोते की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई एक प्राथमिकी में स्थानीय दबंग अनंत सिंह को चार अन्य लोगों के साथ आरोपी बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के टिकट पर मोकामा सीट पर फिर से कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे अनंत सिंह को इस मामले में रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने यादव की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में दो अन्य लोगों - मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

कहां हुई अनंत सिंह की गिरफ्तारी?

पुलिस ने अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार किया है, जहां से पुलिस उन्हें पटना लेकर गई। पुलिस रात करीब 11.30 बजे यहां पहुंची और अनंत सिंह से कुछ देर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पटना एसएसपी ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस मामले पर डीएम का भी बयान आया है। दोनों अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून को सख्ती से लागू करने की बात कही।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article