Amit Shah: प. बंगाल में चुनाव के बीच गृह मंत्री व बीजेपी की वरिष्ठ नेता अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान अमित शाह ने कहा, मतदाताओं को बहुत अभिनंदन करना चाहता हूं। भय से भरोसे की यात्रा को बहुत अच्छे से शुरू किया है। लंबे समय बाद मतदान में एक भी मौत नहीं हुई है, मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं।
शाह ने कहा, कल बंगाल चुनाव के पहले चरण में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। बंगाल की जनता ने भय से भरोसे की ओर की यात्रा को अच्छे से शुरू किया है। अब दूसरे चरण के वोटर भी भय से भरोसे की ओर की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला गया है।
5 मई को दीदी जाने वाली है...
अमित शाह ने कहा कि 5 मई को 'दीदी' जाने वाली है, बीजेपी आने वाली है। चुनाव में पहली बार एक भी मृत्यु नहीं हुई है। इस बार बंगाल के सारे रिकॉर्ड टूटे। बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट पड़े। उन्होंने कहा,"अंग, बंग, और कलिंग तीनों जगह बीजेपी का शासन होगा।" अमित शाह ने आगे कहा कि बीजेपी की ओर से जो मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे वो बंगाल में जन्मे, बंगाल मीडियम में पढ़ने वाले होंगे और बंगाली बोलने वाला ही सीएम होगा। हां, ये सच है कि वो आपका (ममता बनर्जी) भतीजा (अभिषेक बनर्जी) नहीं होगा।
'भाईपो टैक्स' नहीं देना होगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाजपा सरकार के गठन के बाद व्यापारियों को कोई 'भतीजा टैक्स' या 'भाईपो टैक्स' नहीं देना होगा। हम इस गिरोह का खात्मा करेंगे। राजनीतिकरण और अपराधीकरण से ग्रसित प्रशासन एक राक्षस बन चुका है। हम बंगाल की जनता को इस राक्षस से मुक्ति दिलाएंगे।
रात के 1 बजे भी एक युवती बेफिक्र होकर स्कूटर चला सकेगी
शाह ने कहा, जिस राज्य में मुख्यमंत्री कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है, वहां उन्हें सत्ता में नहीं होना चाहिए। भाजपा सरकार बनने के बाद, रात के 1 बजे भी एक युवती बेफिक्र होकर स्कूटर चला सकेगी और कोई भी अपराधी उसे बुरी नज़र से देखने की हिम्मत नहीं करेगा।
एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में आरजी कर पीड़िता की माँ और संदेशखाली की पीड़िता को उम्मीदवार बनाया गया है। टीएमसी समर्थित गुंडों की हिंसा का शिकार हुए लोग अब विधानसभा में बैठेंगे और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने में मदद करेंगे। यह उस तरह का बदलाव है जो बंगाल आने वाले दिनों में देखेगा।

बंगाल चुनाव
धार्मिक उत्सवों ओर हमले की परंपरा
अमित शाह ने कहा कि यहां पर धार्मिक उत्सवों ओर हमले की परंपरा बन गई है। हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी प्रकार के धार्मिक उत्सव चाहे वो रामनवमी हो, सरस्वती पूजा हो या दुर्गा विसर्जन, कोई इस पर हमला न कर पाए।
मैं बंगाल की जनता से कहना चाहता हूं कि देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा से जुड़ चुका है। आपका प्यार, आपका उत्साह और आपका भरोसा, पूरे प्रचार अभियान में नरेंद्र मोदी जी के लिए सामने से दिखाई दे रहा है। मैं मानता हूं कि ये भरोसा वोट में कन्वर्ट होकर भाजपा की विजय कराएगा।
अगला सीएम आपका भतीजा नहीं बीजेपी कार्यकर्ता होगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा। वह आपका भतीजा नहीं भाजपा का कार्यकर्ता होगा।
यहां एंटी इनकंबेंसी चरम पर
अमित शाह ने कहा, "यहां एंटी इनकंबेंसी चरम पर है, गत चुनाव में भी चरम पर थी। लेकिन तब मतदान जितना भयमुक्त होना चाहिए था उतना नहीं हुआ, ढेर सारे बूथ लूटे गए थे, ढेर सारी जगहों पर कार्यकर्ताओं को घरों से निकलने नहीं दिया गया था। इस चुनाव में शुरू से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ है, फर्जी मतदाताओं के नाम कटे हैं, प्रशासन, पुलिस, CAPF ने सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी है और चुनाव आयोग ने भी भयमुक्त वातावरण बनाया है।
