इलेक्शन

Bengal Election Result 2026: 'कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे घेर लें...', काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी की TMC कार्यकर्ताओं को सख्त अपील

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के 293 सीटों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं, जबकि फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 92.47% वोटिंग दर्ज की गई। मतगणना से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और स्ट्रांग रूम की निगरानी करने की अपील की है। उन्होंने X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि कई स्थानों पर जानबूझकर बिजली कटौती, CCTV बंद करने और संदिग्ध गतिविधियों की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Image

ममता बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। PTI

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (Bengal Election Result 2026) के नतीजे आज आ रहे हैं। विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव हुआ। मतगणना से पहले सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से खास अपील की है। ममता बनर्जी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सतर्क रहें। निगरानी रखें। रात भर जागते रहें। शिकायतें दर्ज करें। मुझे विभिन्न स्थानों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है। हुगली के सेरामपुर, नादिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की जा रही है, सीसीटीवी बंद किए जा रहे हैं और वाहनों का आवागमन स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर हो रहा है।"

स्ट्रांग रूम में जनता के वोटों की रक्षा करें: ममता बनर्जी

उन्होंने आगे लिखा," मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं: जिस तरह मैं रात भर जागकर हर चीज पर नजर रख रही हूं, आप भी रात भर जागकर स्ट्रांग रूम में जनता के वोटों की रक्षा करें। अगर कोई कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज करें और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें। यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है।"

77 केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी

पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी, जहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना दिवस से पहले राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका व्यक्त की है। राज्य में दो चरणों का चुनाव 29 अप्रैल को समाप्त हुआ, जिसमें स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र - फाल्टा - में "गंभीर चुनावी अनियमितताओं" के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया और वहां 21 मई को नये सिरे से चुनाव होगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article