इलेक्शन

Vidyanagar Assembly Seat Rajasthan: शानदार जीत दर्ज कर दीया कुमारी ने विद्याधर नगर के निवासियों को दिया जीत का श्रेय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 07:41 PM IST

Vidyanagar Assembly Seat Result Update: राजस्थान विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर से दीया कुमारी की बड़ी जीत हुई है, उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को हराया है।

Image

दीया कुमारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को हराया

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में, दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा सीट से 71,368 मतों से शानदार जीत दर्ज की है। दीया कुमारी की जीत को राजस्थान में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक माना जा रहा है। इस अवसर पर दीया कुमारी ने विद्याधर नगर के निवासियों को जीत का श्रेय दिया।

दीया कुमारी ने कहा यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह विद्याधर नगर के हर वासी की है, हर भाई-बहन-बेटी की है, पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने अपने निश्छल प्रेम और अथक परिश्रम से मुझे विद्याधर नगर की सेवा का यह स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं विद्याधर नगर की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।

गौरतलब है कि दीया कुमारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार थीं, जिन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को हराया। दीया कुमारी को 1,58,516 वोट मिले, जबकि सीताराम अग्रवाल को 89,780 वोट मिले।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article