इलेक्शन

Poll Of Polls: बंगाल में BJP-टीएमसी में कांटे की टक्कर, असम में हिमंता की लगेगी हैट्रिक, केरल में लेफ्ट को झटका, जानें 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार

बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल के नतीजे, Assembly Election 2026 Exit Poll ka Result: मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने जनता की नब्ज एवं मन टटोलने के बाद एग्जिट पोल पेश किया है। सर्वे एजेंसियां मतदाताओं से चुनाव से जुड़े सवाल करती हैं।

Image

चुनाव नतीजे से पहले एग्जिट पोल।

Vidhan Sabha Chunav Poll of Polls 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे वैसे तो चार मई को आएंगे लेकिन इन राज्यों पर आने वाले एग्जिट पोल्स पर सभी की नजरें टिकी हैं। ये एग्जिट पोल्स चुनाव नतीजे तो नहीं हैं लेकिन ये बहुत हद तक ये संकेत दे देंगे कि इन राज्यों में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने जनता की नब्ज एवं मन टटोलने के बाद एग्जिट पोल पेश किया है। पश्चिम बंगाल टीएमसी की एकतरफा जीत होती नहीं दिख रही है, भाजपा उससे सत्ता छीन सकती है। इस राज्य में कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। जबकि असम में हिमंता बिस्वा सरमा की तीसरी बार सत्ता में वापसी हो सकती है। पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में तमिलनाडु में डीएमके अपनी सत्ता बरकरार रख सकता है। जबकि केरल में यूडीएफ की जीत हो सकती है। पुडुचेरी में एनडीए की वापसी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल

P MARQ

टीएमसी 118-138
भाजपा 150-175
कांग्रेस 0
लेफ्ट 0
अन्य 0

JVC

टीएमसी 131-152
भाजपा 138-159
कांग्रेस 0-2
लेफ्ट-0
अन्य-0

Matrize

टीएमसी 125-140
भाजपा 146-161
कांग्रेस-0
लेफ्ट-0
अन्य 6-10

Peoples Pulse

टीएमसी 178-189
भाजपा 95-110
कांग्रेस 1-3
लेफ्ट 0-1
अन्य-0

Chanakya Strategies

टीएमसी 130-140
भाजपा 150-160
कांग्रेस 0
लेफ्ट 0
अन्य 6-10

Poll Diary

टीएमसी 99-127
भाजपा 142-171
कांग्रेस 3-5
लेफ्ट 2-3
अन्य 0-1

भाजपा को 142-171 सीटें : पोल डायरी

पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 142-171 सीटें, टीएमसी को 99-127 सीटें, कांग्रेस को 03-05, लेफ्ट को 02 से 03 सीटें और अन्य के खाते में 01 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। बंगाल में भाजपा का वोट प्रतिशत 45.87%, टीएमसी को 40.32%, कांग्रेस को 4.59%, लेफ्ट को 7.47% और अन्य को 1.75% वोट मिल सकता है।

भाजपा को 150 से 175 सीटें : P MARQ

P MARQ के एग्जिट पोल में टीएमसी को 118-138 सीटें, भाजपा को 150 से 175 सीटें और कांग्रेस को दो से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

बंगाल में BJP को 146-161 सीटें : Matrize

Matrize EXIT Poll के मुताबिक बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जा सकती है। यहां पहली बार बीजेपी सरकार बन सकती है.

BJP को 146-161 सीटें मिल सकती है और उसका वोट शेयर (42.5% तक जा सकता है। जबकि टीएमसी के खाते में 126 से 135 सीटें जा सकती हैं। टीएमसी का वोट शेयर 40.8% और अन्य के खाते में 6-10 सीटें मिल सकती हैं।

बंगाल में टीएमसी को 177 से 187 सीटें : पीपल्स पल्स

बंगाल में टीएमसी को 177 से 187 सीटें और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, लेफ्ट को 1, कांग्रेस को एक से तीन और बीजपीएम को एक से दो सीटें मिल सकती हैं।

भाजपा को 150 से 160 सीटें-चाणक्य

चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

असम

Axis My India

भाजपा+ 88-100
कांग्रेस+ 24-36
अन्य 0-3

JVC

भाजपा+ 88-101
कांग्रेस+ 23-33
अन्य 2-5

P-MARQ

भाजपा + 82-94
कांग्रेस+ 30-44
अन्य 1-5

Matrize

भाजपा+ 85-95
कांग्रेस+ 25-32
अन्य 6-12

Peoples Pulse

भाजपा+ 68-72
कांग्रेस+ 22-26
अन्य 19-28

Poll Diary

भाजपा+ 86-101
कांग्रेस+ 15-26
अन्य 3-7

असम में फिर BJP सरकार: टाइम्स नाउ-JVC

टाइम्स नाउ-JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा को 72-82 सीटें, कांग्रेस को 19-28, बीपीएफ को 8-10, आरडी को 4, एजीपी 8-9, आईएनडी-एपीएचएलसी को 1, यूपीपीएल को 0-3 और एआईयूडीएफ को दो सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23 से 33 और अन्य को दो से पांच सीटें मिल सकती हैं।

BJP को 88 से 100 सीटें-एक्सिस मॉय इंडिया

एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल में असम में भाजपा को 88 से 100 सीटें और कांगेस गठबंधन को 24-36 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

भाजपा को 85 से 95 सीटें-मैट्रिज

मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को 85 से 95, कांग्रेस को 25 से 32 और अन्य को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है।

असम में भाजपा को 68 से 72 सीटें-पीपल्स पल्स

असम में भाजपा को 68-72 सीटें, कांग्रेस को 22-26 सीटें, एजीपी को 7 से 10 सीटें और बीपीएफ को 8 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान हुआ। यहां सरकार बनाने के लिए 64 सीटें चाहिए। पूर्वोत्तर के इस राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। असम के चुनाव नतीजे चार मई को आएंगे।

तमिलनाडु में AIADMK की हो सकती है वापसी-JVC

JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में इस बार एआईएडीएमके की सरकार बन सकती है। इस एग्जिट पोल में एआईएडीएमके को 128 से 147 सीटें, डीएमके को 75 से 95 सीटें और टीवीके को 8-15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों के लिए 23 मई को एक चरण में मतदान हुआ। दक्षिण के इस राज्य में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 118 है। तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच है। इस राज्य में भाजपा एआईएडीएमके के साथ है।

केरल

यूडीएफ को 75-80 सीटें: पीपल्स ऑफ पल्स

पीपल्स ऑफ पल्स के एग्जिट पोल में केरल में यूडीएफ को 75-80 सीटें, एलडीएफ को 55-65 सीटें और भाजपा गठबंधन को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ। यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है। दक्षिण के इस राज्य में मुख्य मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है। विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। प्रवासी भारतीयों से जुड़े आर्थिक पहलू भी असर डाल सकते हैं। युवा और शिक्षित मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पुडुचेरी

NDA पुडुचेरी में बरकरार रख सकता है सत्ता : NDTV एग्जिट पोल

NDTV के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA गठबंधन का हिस्सा एनआर कांग्रेस 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में 16 से 20 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें हैं। यह सरकार बनाने के लिए 31 सीटें चाहिए। पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article