Uttarakhand Opinion Poll: उत्तराखंड में आज चुनाव हुए तो BJP को मिलेगा बहुमत, जानिए किसे मिलेंगी; कितनी सीटें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2022, 07:51 PM IST

Uttarakhand Opinion Poll 2022: उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे सामने आया है जिसमें बीजेपी मजबूत स्थिति में दिख रही है।

Opinion Poll of Uttarakhand:  हमारे खास शो वोट मीटर में अभी तक आपने यूपी, पंजाब का सर्वे देखा..अब देवभूमि उत्तराखंड का सर्वे आपके सामने है जहां बीजेपी-कांग्रेस में नेक टू नेक फाइट है। बीजेपी ने यहां तीन-तीन मुख्यमंत्री का चेहरा बदला है। कांग्रेस जहां मगरमच्छ-मछली का खेल चल रहा है। वहां आम आदमी पार्टी दिल्ली का मॉडल लेकर पहुंच गई है। अभी हम देहरादून में थे..उत्तराखंड में नवनिर्माण मंच के दौरान वहां इस मगरमच्छ मछली का खेल, तीन सीएम बदले जाने का असर सब हमने देखा। लेकिन आखिरकार देवभूमि में 2022 में किसकी सरकार बननी है।  ये जानने के लिए सीधे उस सवाल..की तरफ चलते हैं जिसका जवाब आप जानना चाहते हैं।

सवाल- उत्तराखंड में किसको कितनी सीटें ?

  1. बीजेपी : 42 से 48
  2. कांग्रेस : 12 से 16
  3. AAP : 4 से 7
  4. अन्य : 0-2

उत्तराखंड में किसको कितना वोट ?

  1. बीजेपी : 42.09%
  2. कांग्रेस : 31.13%
  3. AAP : 16.05%
  4. अन्य : 10.73%

सवाल- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की पहली पसंद ?

पुष्कर सिंह धामी - 40.15%
हरीश रावत - 25.89%
कर्नल अजय कोठियाल - 14.25%
अन्य - 19.71%


उत्तराखंड कांग्रेस में CM पद का सबसे भरोसेमंद चेहरा ?

हरीश रावत : 65.32%
प्रीतम सिंह : 27.56 %
यशपाल आर्य : 3.2%
गणेश गोदियाल :  4.10%


सवाल- क्या 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बीजेपी को नुकसान पहुंचाएगा ?

हां - 35.98%
नहीं - 44.57%
कह नहीं सकते - 8.16%

End of Article