Exclusive : सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सर्वे में मैं आगे हूं तो पार्टी कैसे पीछे, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 05:50 PM IST

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार तेज है। इस दरम्यान कांग्रेस के स्टार प्रचारक और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की। देखें वीडियो

पंजाब चुनाव प्रचार की गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने टाइम्स नाउ नवभारत एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने चुनावी सर्वे पर कहा कि अगर हमें आगे दिखाया जाता है तो पार्टी कैसे पीछे रहेगी। वह भी आगे रहेगी। ये तो नेचुरल है। आज जिसे चाहते हो उसकी को वोट दोगे।

पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार नाम ऐलान करने के सवाल पर सीएम चन्नी ने कहा कि पार्टी जो फैसला करेगी सही कहेगी हम उसके साथ हैं। अगर सिद्धू को घोषित करेगी तो हम उसके साथ हैं। 

अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान एंटी इनकैंबेंसी के सवाल पर चन्नी ने कहा कि उन्हें तो बीजेपी ले गई। उनके कार्यकाल में जो नुकसान हुआ वो साथ ले गए। 

केजरीवाल अगर मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आ जाएं। अगर मैं हार रहा तो वो जीत जाएंगे। उन्होंने जब देखा कि यहां मेरे लिए कुछ नहीं है तो भगवंत मान को शहदत के लिए खड़ा कर दिया। 

उन्होंने कहा कि हर आदमी को उसका हक मिले यही मेरा वीजन है। समाज में उसको इज्जत मिले, ये मेरा विजन है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य को वैसे चलाना चाहिए जैसे घर चलाया जाता है।

End of Article