वलसाड लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट: गुजरात की वलसाड लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार धवल पटेल ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। धवल पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार अनंत कुमार पटेल को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। धवल पटेल ने अपनी जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि गुजरात के दक्षिण क्षेत्र में बसा वलसाड राज्य का एक प्रमुख लोकसभा क्षेत्र है। 6,062 वर्ग किमी के विशाल भौगोलिक क्षेत्र में फैले वलसाड लोकसभा सीट के अंदर कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वलसाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2,303,397 है, जो इसे गुजरात में एक महत्वपूर्ण चुनावी क्षेत्र बनाती है।
वलसाड लोकसभा 2024 के उम्मीदवार
धवल लक्ष्मणभाई पटेल (BJP)अनंतकुमार हसमुखभाई पटेल (CONG+)
माणकभाई जातरूभाई शंकर (OTH)
उमेशभाई मगनभाई पटेल (OTH)
जयंतीभाई खंडूभाई शालुआ (OTH)
चिरागकुमार भरतभाई पटेल (OTH)
रमनभाई करशनभाई पटेल (OTH)
