इलेक्शन

यूपी निकाय चुनाव: सपा और कांग्रेस ने महापौर पदों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, इन्हें मिला टिकट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 13, 2023, 09:18 AM IST

सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने लखनऊ महापौर पद के लिए वंदना मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Image

यूपी निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

Photo : ANI

Uttar Pradesh Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ गई है और पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर की कई सीट के लिए बुधवार रात अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने लखनऊ महापौर पद के लिए वंदना मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, मेरठ से सीमा प्रधान, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मसरूर फातिमा और अयोध्या से आलोक पांडे को महापौर पद का सपा प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने कानपुर और वाराणसी से महापौर पद के उम्मीदवार घोषित किए

इस बीच कांग्रेस ने भी कानपुर और वाराणसी से महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वाराणसी से अनिल कुमार श्रीवास्तव और कानपुर से आशनी अवस्थी को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगरीय निकायों के चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article