इलेक्शन

NDA से नाराज उपेंद्र कुशवाहा क्या महागठबंधन में होंगे शामिल? कांग्रेस नेता बोले- स्वागत है उनका

Bihar Assembly Election 2025: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस बीच, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत है और उनके आने से विपक्षी गठजोड़ मजबूत होगा।

Image

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा (फोटो साभार: @UpendraKushRLM)

Photo : Twitter

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर किए जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनका महागठबंधन में स्वागत है और उनके आने से विपक्षी गठजोड़ मजबूत होगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कुछ कहा?

कुशवाहा की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत है। उनके आने से हम और मजबूत होंगे। पहले भी स्वागत किया था, अब भी स्वागत करते हैं।” उपेंद्र कुशवाहा ने 2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ा था।

राजग में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कुशवाहा ने कहा कि “नथिंग इज वेल इन एनडीए (राजग में कुछ भी ठीक नहीं है)।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। रालोमो प्रमुख ने बुधवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर साढ़े बारह बजे एक आपात बैठक बुलाने की घोषणा की थी, जिसमें राजग के भीतर पार्टी की भविष्य की भूमिका पर चर्चा की जानी थी। बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया।

कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव

राजग की ओर से घोषित सीट बंटवारे के फॉर्मूले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 101-101 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और रालोमो को छह-छह सीटें दी गई हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article