इलेक्शन

UP Nikay Chunav 2023: चुनाव प्रचार करने का अंतिम दिन, 4 मई को पहले चरण में 37 जिलों में पड़ेंगे वोट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 2, 2023, 05:10 PM IST

UP Nikay Chunav Campaign Stopped:निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार करने का अंतिम दिन है ऐसे में सभी दल को प्रत्याशी प्रचार में लगे हुए है और अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है।

Image

सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना पूरा जोर मतदाताओं को लुभाने में लगाया (प्रतीकात्मक फोटो)

UP Nikay Chunav 2023 Election Campaign: यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में मंगलवार यानी 2 मई की शाम छह बजे चुनाव प्रचार (Campaigning) थम जाएगा, गौर हो कि इस चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में मतदान होगा, चुनाव प्रचार थमने से पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना पूरा जोर मतदाताओं को लुभाने में लगाया और इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया ताकि अपनी जीत सुनिश्चित की जा सके।

वहीं प्रशासन भी अपनी तैयारी में है कि यदि कहीं भी छह बजे के बाद प्रचार होता दिखा तो कार्रवाई की जाएगी, पहले चरण के लिए कुल 37 जिलों में चार मई को वोट डाले जाएंगे।

यहां डाले डायेंगे पहले चरण यानी 4 मई को वोट

  • सीतापुर,
  • लखनऊ,
  • उन्नाव,
  • हरदोई,
  • रायबरेली,
  • लखीमपुर खीरी,
  • गोंडा,
  • कौशांबी,
  • प्रयागराज,
  • फतेहपुर,
  • प्रतापगढ़,
  • बहराइच,
  • बलरामपुर,
  • श्रावस्ती,
  • गाजीपुर,
  • वाराणसी,
  • चंदौली,
  • जौनपुर
  • रामपुर,
  • संभल,
  • गोरखपुर,
  • देवरिया, महराजगंज,
  • कुशीनगर,
  • आगरा,
  • फिरोजाबाद,
  • मथुरा,
  • शामली,
  • मुजफ्फरनगर,
  • सहारनपुर,
  • बिजनौर,
  • अमरोहा,
  • मुरादाबाद,
  • मैनपुरी,
  • झांसी,
  • जालौन,
  • ललितपुर

नेपाल से सटी भारत की सीमा मतदान से पहले होगी सील

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर नेपाल से सटी भारत की सीमा मतदान से 48 घंटे पहले यानी मंगलवार को सील कर दी जाएगी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नेपाल से सटी भारत की सरहद पर आवाजाही के सभी रास्ते दो मई की शाम को बंद कर दिये जाएंगे, जो चार मई की शाम तक बंद रहेंगे।उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पहले सीमा सील करने का फैसला हाल में भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक में लिया गया था। महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी जिले में चार मई को नगर निकाय चुनावों के तहत मतदान होगा जबकि सिद्धार्थनगर और पीलीभीत में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article