इलेक्शन

UP Nikay Chunav BJP Candidate List 2023: ये हैं नगर निगम में BJP उम्मीदवार, देखें प्रत्याशियों की सूची

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 18, 2023, 02:19 PM IST

UP Nagar Nikay Chunav BJP Candidate List 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): गत रविवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की। यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों 4 और 11 मई को होंगे। जबकि 13 मई को इस चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी शामिल हैं।

Image

आगामी 13 मई को आएंगे यूपी निकाय चुनाव के नतीजे।

UP Nagar Nikay Chunav BJP Candidate List 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी नगर निगम (Nagar Nigam) की 17 सीटों में से 10 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों (BJP Mayor Candidates list) की घोषणा की है। बचे सात सीटों पर पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही इन शहरों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रयागराज (Prayagraj) से मेयर पद के लिए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी को टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन भगवा पार्टी ने उनकी जगह उमेश गुप्ता केसरवानी को टिकट दिया है। गत रविवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों 4 और 11 मई को होंगे। जबकि 13 मई को इस चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी शामिल हैं। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है, जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं। मेयर पद की 10 सीटों के लिए BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

UP Nagar Nikay Chunav BJP Candidate List 2023

क्रम संख्यासीटउम्मीदवार
1गोरखपुरडॉ. मगलेश श्रीवास्तव
2प्रयागराज उमेश चंद्र गणेश केसरवानी
3वाराणसी अशोक तिवारी
4मुरादाबाद विनोद अग्रवाल
5फिरोजाबाद कामिनी राठौर
6आगरा हेमलता दिवाकर
7लखनऊ सुषमा खरकवाल
8सहारनपुर डॉ. अजय कुमार
9मथुरा-वृंदावन विनोद अग्रवाल
10झांसी बिहारी लाल आर्य

नगर निगम महापौर के लिए आरक्षित सीटें

क्रम संख्यासीट आरक्षण
1सहारनपुर अन्य पिछड़ा वर्ग
2मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग
3गाजियाबाद महिला
4मुरादाबाद अनारक्षित
5बरेली अनारक्षित
6शाहजहांपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
7अलीगढ़ अनारक्षित
8वृन्दावन-मथुरा अनारक्षित
9आगरा अनुसूचित जाति महिला
10फिरोजाबाद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
11कानपुर नगर महिला
12झांसी अनुसूचित जाति
13प्रयागराज अनारक्षित
14लखनऊ महिला
15अयोध्या अनारक्षित
16गोरखपुर अनारक्षित
17वाराणसी अनारक्षित

कुल 14,684 पदों पर होंगे चुनाव

राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत इस बार कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे। इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव होगा। उच्चतम न्यायालय ने 27 मार्च को उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ कर दिया और राज्य निर्वाचन आयोग को अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे के साथ दो दिन के भीतर इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की अनुमति दे दी थी। इससे पहले, राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के 27 दिसंबर, 2022 के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article