इलेक्शन

Gujarat Elections 2022: गोधरा के रोड शो में UP CM योगी पर खूब बरसे अपनत्व के फूल-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 19, 2023, 03:22 PM IST

गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है, गुजरात में पांचवें दिन उत्तर प्रदेश के सीएम ने गोधरा विधानसभा क्षेत्र में चंद्र सिंह राउल के लिए किया विशाल रोड शो, सभा में मांगा अपार जनसमर्थन, रामभक्तों के बलिदान की धरती गोधरा के लोगों को यूपी के बाबा का जय श्रीराम

Image

योगी ने मंगलवार को गोधरा की धरा पर रोड शो किया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुजरात के चुनावी दौरे पर हैं
  • चुनाव प्रचार के दौरान योगी ने मंगलवार को गोधरा की धरा पर रोड शो किया
  • गीत के जरिए श्रीराम मंदिर निर्माण के वाहक योगी आदित्यनाथ का अभूतपूर्व स्वागत

UP CM Yogi in Godhra Gujarat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को गोधरा की धरा पर रोड शो किया। यहां से भाजपा ने चंद्र सिंह राउल को मैदान में उतारा है। गोधरा की सड़कों पर मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग सजने लगा है, गीत के जरिए श्रीराम मंदिर निर्माण के वाहक योगी आदित्यनाथ का अभूतपूर्व स्वागत किया। जहां भी नजर गई, गगनचुंबी नारों, पीले पुष्प, केसरिया गुब्बारा, टोपी, पट्टे से पटी गोधरा ने योगी का पग-पग पर इस्तकबाल किया। योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का आगाज किया।

रामभक्तों के बलिदान की धरती को जय श्रीराम

सीएम योगी ने जनसभा में रामभक्तों के बलिदान की धरती गोधरा की जनता को जयश्री राम किया। कहा कि इस जनपद में पवित्र शक्तिपीठ पावागढ़ सनातन हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। रोड शो की भव्यता देख सीएम योगी ने गोधरावासियों का आभार जताया। कहा कि गुजरात विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ा है और देश को नेतृत्व दिया है। कांग्रेस के समय रोज आतंकी घटनाएं होती थीं। 20 वर्ष पहले रामभक्तों का गोधरा में बलिदान हुआ। गुजरात में अब हर कोई सुरक्षित है। राम मंदिर गोधरा के रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान है। गोधरा परिवर्तनकारी धरती है। हर बीमारी का उपचार हमारे पास है। भाजपा जीत रही पर यह सामान्य नहीं, असामान्य जीत होनी चाहिए।

हर आंख में रही ललक, बाबा की मिल जाए झलक

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को लोग छतों और रोड पर खड़े रहे। पूरा गोधरा योगी योगी से गूंजता रहा। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। लोग योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

श्रीराम का नाम पूरा पाकिस्तान बोलेगा

रोड शो के दौरान हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा हर जवान बोलेगा, जयश्री राम का नाम भी पूरा हिंदुस्तान बोलेगा, शिखर हिमालय की चोटी पर केसरिया लहराएंगे, मंदिर अब बनने लगा है-भगवा रंग चढ़ने लगा है, मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, मिलकर बोलो जय श्रीराम, हिंदू जगाने आया हूं मैं हिंदू जगाकर आऊंगा आदि गीतों के जरिए युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने राम मंदिर के निर्माण में अग्रणी भूमिका के वाहक योगी आदित्यनाथ का गोधरा की धऱती पर जोरदार स्वागत किया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article