इलेक्शन

अमेठी में नामांकन से पहले अयोध्या पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रामलला के किए दर्शन

Smriti Irani: लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी। रविवार स्मृति ईरानी भारी सुरक्षा में अयोध्या पहुंचींं, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अमेठी में 20 मई को पांचवे चरण में मतदान होना है, यहां नामांकन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

Image

स्मृति ईरानी ने किए रामलला के दर्शन

Photo : Times Now Digital

Smriti Irani: भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता व अमेठी से लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी। रविवार स्मृति ईरानी भारी सुरक्षा में अयोध्या पहुंचींं, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने से पहले सोमवार को ईरानी अमेठी के आठ मंदिरों में भी दर्शन करेंगी। बता दें, अमेठी में 20 मई को पांचवे चरण में मतदान होना है, यहां नामांकन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था, जिसके बाद भाजपा ने दोबारा उन्हें अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अमेठी सीट को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ है। इसको लेकर शनिवार को CEC की बैठक भी हुई थी, हालांकि, कोई फैसला नहीं हो सका। माना जा रहा है कि राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी में स्मृति ईरानी को चुनौती पेश कर सकते हैं।

राहुल-प्रियंका भी पहुंच सकते हैं अयोध्या

बता दें, अमेठी के साथ-साथ रायबरेली सीट पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। रायबरेली एक ऐसी सीट है, जहां पर बीजेपी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं कांग्रेस को लेकर चर्चा है कि सोनिया गांधी की इस सुरक्षित सीट पर प्रियंका गांधी को उतारा जा सकता है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि अमेठी और रायबरेली से जल्द ही राहुल व प्रियंका के नाम की घोषणा होगी। इसके बाद दोनों कांग्रेस नेता नामांकन दाखिल करने से पहले अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article