इलेक्शन

Himachal Pradesh Una Election Result: ऊना जिले की सभी 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे, चिंतपूर्णी सीट से जीते सुदर्शन सिंह बबलू

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 8, 2022, 05:06 PM IST

Himachal Pradesh Election Result Constituency Wise: अगर बात हम ऊना जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 5 है, जिनमें चिंतपूर्णी (अ.जा.), गगरेट, कुटलेहर, हरोली, ऊना सीटें हैं।

Image

Himachal Pradesh Election Results 2022

Himachal Pradesh Election Result: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में पिछले महीने 12 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

अगर बात हम ऊना जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 5 है, जिनमें चिंतपूर्णी (अ.जा.), हरोली, गगरेट, कुटलेहर, ऊना सीटें हैं। एग्जिट पोल में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में उना जिले की 5 में से 3 सीट पर बीजेपी ने कब्जा किया था।

Himachal Pradesh Election Result: Full Results From Chintpurni, Gagret, Haroli, Una, Kutlehar

विधानसभा क्षेत्र का नामभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारकौन आगे
चिंतपूर्णी (अ.जा.)बलबीर सिंहसुदर्शन सिंह बबलूराम पॉलसुदर्शन सिंह बबलू
हरोलीराम कुमारमुकेश अग्निहोत्रीरविंदर पाल सिंह मानमुकेश अग्निहोत्री
गगरेटराजेश ठाकुरचैतन्य शर्मामनोहर लाल डडवालचैतन्य शर्मा
कुटलेहरवीरेंद्र कंवरदविंदर कुमारअनिल कुमार मनकोटियादविंदर कुमार
ऊनासतपाल सिंह सत्तीसतपाल सिंह रायजादाराजीव गौतमसतपाल सिंह रायजादा

चिंतपूर्णी (अ.जा.) सीट से बीजेपी ने बलबीर सिंह, कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह बबलू और आम आदमी पार्टी ने राम पॉल को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं हरोली सीट से बीजेपी ने राम कुमार, कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री और आम आदमी पार्टी ने रविंदर पाल सिंह मान को टिकट दिया था। इसी तरह गगरेट सीट से बीजेपी ने राजेश ठाकुर, कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा और आम आदमी पार्टी ने मनोहर लाल डडवाल को टिकट दिया था।

वहीं कुटलेहर सीट से बीजेपी ने वीरेंद्र कंवर, कांग्रेस ने दविंदर कुमार और आम आदमी पार्टी ने अनिल कुमार मनकोटिया को टिकट दिया था। साथ ही ऊना सीट से बीजेपी ने सतपाल सिंह सत्ती, कांग्रेस ने सतपाल सिंह रायजादा और आम आदमी पार्टी ने राजीव गौतम को चुनाव मैदान में उतारा था।

ऊना जिले की पांच सीटों पर 26 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल की ऊना विधानसभा सीट प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों में शामिल है। ऊना विधानसभा सीट ऊना ज‍िले और हमीरपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के अनुराग ठाकुर सांसद हैं, जो केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article