
Himachal Pradesh Election Result 2022 Updates: भाजपा ने मानी हार! जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा
Himachal Pradesh Chunav Result 2022, HP Election Result 2022 Updates: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए मतगणना जारी है। अब तक परिणामों और रुझानों से साफ हो गया है कि राज्य में बीजेपी हारने की कगार गई है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। सीएम जयराम ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। इस पहाड़ी राज्य में चुनाव एक चरण में गत 12 नवंबर को हुआ था। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह राज्य भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मौका देता है कि नहीं यह देखने वाली बात होगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार उसकी सरकार बनेगी। इस बार आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ा है। इस बार हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। बताया जाता है कि वोटिंग का यह प्रतिशत 1985 के बाद सबसे ज्यादा है। बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 44 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई। इस चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं।गत 12 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां विकास के अपने एजेंडे की बदौलत चुनावी सफलता दोहराने की उम्मीद कर रही है तो वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस मतदाताओं से निवर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करने की चार दशक पुरानी परंपरा के बने रहने की आशा कर रही है। पर्वतीय राज्य में बृहस्पतिवार को 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।
ECI Election Results 2022 | HP Election Results Updates in English