इलेक्शन

Timesnow Navbharat Madhya Pradesh Exit Poll: मध्य प्रदेश में BJP कर सकती है क्लीन स्वीप, जानिए दिग्विजय और नकुल नाथ की सीट का हाल

Timesnow Navbharat ETG, Madhya Pradesh Exit Poll 2024 Live Updates, मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 28 से 29 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस को 0 से 1 सीट आने का अनुमान है।

Image

मध्य प्रदेश एग्जि

Photo : Times Now Digital

Timesnow Navbharat ETG, Madhya Pradesh Exit Poll 2024 Live: मध्य प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही यहां की 29 लोकसभा सीटों की स्थिति भी लगभग साफ हो गई है। एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 28 से 29 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस को 0 से 1 सीट आने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल काफी चौंकाने वाले हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव हार सकते हैं। वहीं, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी छिंदवाड़ा से चुनाव हार सकते हैं। बता दें, मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए थे। यहां 19 अप्रैल को 6 सीट, 26 अप्रैल को 7 सीट, 7 मई को 8 सीट और 13 मई को 8 सीट पर मतदान हुए थे।

यहां देखें अन्य एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें

Exit Pollभाजपाकांग्रेस
TIMES NOW-ETG28-290-1
INDIA TV- CNX28-290-1
ABP-Cvoter26-281-3
Axis My India 28-290-1
News 24 Chanakya27-290-2
Jan Ki Baat 28-290-1

2019 में रहा था कैसा हाल

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। इस बाद भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस ने 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article