इलेक्शन

Times Now Navbharat Gujarat ETG exit poll 2022: चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं, 30% ने कहा, राहुल-प्रियंका आते तो भी असर नहीं

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 5, 2022, 06:21 PM IST

Times Now Navbharat Gujarat ETG exit poll 2022: सर्वे में एक सवाल भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर भी लोगों ने दिलचस्प जवाब दिए। सर्वे में शामिल 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए केवल प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही काफी है। जबकि 18 प्रतिशत ने कहा कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं थी।

Image

गुजरात चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत-ETG का एग्जिट पोल।

Times Now Navbharat Gujarat ETG exit poll 2022 : गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। 27 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद गुजरात की जनता ने भगवा पार्टी में एक बार फिर भरोसा दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत ETG के एग्जिट पोल (Exit Poll) में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दोबारा बनने का अनुमान जताया गया है। यही नहीं, इस सर्वे में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं। सर्वे के दौरान मतदाताओं से चुनाव, पार्टियों, मुद्दे, उनकी पसंद-नापसंद को लेकर कई सवाल किए गए। मदाताओं से राज्य में कांग्रेस और राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के चुनाव में नहीं आने के बारे में सवाल किए गए।

इस सवाल के जवाब में मतदाताओं ने काफी रोचक जवाब दिए। सर्वे में शामिल 18 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज रहे। जबकि 28 फीसदी लोगों ने कहा कि कांग्रेस हार मान चुकी है। तो वहीं 24 प्रतिशत वोटरों ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर नहीं है। तीस प्रतिशत लोगों ने कहा कि राहुल एवं प्रियंका के आने या ना आने का असर चुनाव पर नहीं पड़ा।

तीस प्रतिशत लोगों ने कहा कि राहुल एवं प्रियंका के आने या ना आने का असर चुनाव पर नहीं पड़ा।

सर्वे में एक सवाल भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर भी लोगों ने दिलचस्प जवाब दिए। सर्वे में शामिल 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए केवल प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही काफी है। जबकि 18 प्रतिशत ने कहा कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। वहीं, 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि गुजरात में सत्ता विरोधी लहर थोड़ी बहुत थी। सर्वे में शामिल 28 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

इस सवाल पर कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के हिंदू विरोधी बयान पर चुनाव में क्या असर हुआ? इस पर सर्वे में शामिल 29 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके इस बयान से AAP को नुकसान हुआ। जबकि 37 फीसदी लोगों का मानना है कि इटालिया के बयान से भाजपा को फायदा पहुंचा। 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि आप नेता के बयान का कोई असर नहीं हुआ। वहीं 15 फीसदी लोगों ने कहा कि बयान का असर चुनाव में पड़ा या नहीं, इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article