इलेक्शन

औरंगाबाद पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', जानिए यहां के सियासी समीकरण क्या कर रहे हैं इशारा?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है। राज्य में मचे इस सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 27 अक्टूबर यानी सोमवार को बिहार के औरंगाबाद पहुंची।

Image

'इलेक्शन यात्रा' 27 अक्टूबर को बिहार के औरंगाबाद पहुंची

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में सत्ता का सियासी का महासंग्राम चरम पर पहुंच चुका है..और आर-पार की इसी चुनावी जंग के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 27 अक्टूबर यानी सोमवार को बिहार के औरंगाबाद पहुंची। कैसे हैं यहां के सियासी समीकरण NDA या महागठबंधन के पक्ष में है? जानिए यह सब...

बिहार के चुनावी रण में वोट की जंग और तेज हो गई है...बुलेट की रफ्तार से बयान निकल रही है...मुद्दों की सियासी गाड़ी डिरेल होकर तुष्टिकरण की पटरी पर पहुंच गई है...लेकिन बिहार की जनता की दिल में क्या चल रहा है...इस बार जनता किसे जिताने के मूड में दिखाई दे रही है...जनता की इसी नब्ज को टटोलने इलेक्शन यात्रा पहुंची है बिहार के औरंगाबाद

'वक्फ वाली सियासत की एंट्री...?'

खुद को नायक बताने वाले तेजस्वी कल तक हर घर सरकारी नौकरी की बात कर रहे थे बिहार से पलायन का मुद्दा उठा रहे थे बेरोजगारी पर नीतीश सरकार को घेर रहे थे लेकिन जब नीतीश के सुशासन के खिलाफ तेजस्वी की सियासत दम तोड़ती दिखाई दी तो आरजेडी को 18 फीसदी वोट की चिंता सताने लगी है....लिहाजा वक्फ वाली सियासत की एंट्री हो गई....

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'तेजस्वी यादव पूरी तरह मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं...लेकिन उस बयान से कुछ होने वाला नहीं है..बल्कि बिहार की जनता ही इस बार आरजेडी को 25 साल के लिए सत्ता से दूर कर देगी...और कूड़ेदान में डाल देगी'

देशभर में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण की शुरुआत

मुद्दों की लड़ाई में पिछड़ते दिख रहे विपक्ष के लिए सोमवार को एक और झटके वाली खबर आई....बिहार चुनाव प्रचार में आई तेजी के बीच चुनाव आयोग अब देशभर में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण की शुरुआत करने जा रहा है...

बिहार में अब वोट की लड़ाई सुशासन Vs तुष्टिकरण के बीच हो गई है...NDA ने प्रचार को धार देने के लिए टॉप गियर लगाया हुआ है...प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक बिहार में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में पीएम की रैलियां हैं...2 नवंबर को प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करने वाले हैं...

बिहार में दंगल में कौन किस पर भारी पड़ेगा?

बिहार में दंगल में कौन किस पर भारी पड़ेगा...जनता कमल को एक बार फिर खिलाएगी या टालटेन फिर से जलेगी...ये तो 14 नवंबर को पता चलेगा...लेकिन मुद्दों की लड़ाई में क्या लालू एंड कंपनी पिछड़ती दिखाई दे रही है....ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब चुनाव परिणाम के दिन सामने आएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article