Times Network Exit Poll Coverage: कल बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही पांचों चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल आ जाएंगे। उससे पहले देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क 'टाइम्स नेटवर्क' ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपने व्यापक चुनावी कवरेज के अगले चरण की घोषणा कर दी है। नेटवर्क ने बताया कि 29 अप्रैल को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए बहुप्रतीक्षित JVC Exit Poll प्रसारित किया जाएगा। यह विशेष प्रसारण Times Now और Times Now नवभारत पर लाइव दिखाया जाएगा।
Times Now पर यह मेगा कवरेज शाम 5 बजे से शुरू होगा,जबकि Times Now नवभारत पर एग्जिट पोल्स का प्रसारण शाम 4 बजे से शुरू किया जाएगा। एग्जिट पोल्स के इस मेगा कवरेज के सह प्रायोजक वेदांता और जिंदल स्टेनलेस हैं।
टाइम्स नेटवर्क ने 50 से ज्यादा पत्रकारों को उतारा मैदान में
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावों की जमीनी रिपोर्टिंग के लिए टाइम्स नेटवर्क ने 50 से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों की टीम को इन राज्यों में लगाया है। ऐसे में टाइम्स नेटवर्क अपनी मजबूत टीम के जरिए दर्शकों को मतदाताओं की वास्तविक नब्ज और चुनावी माहौल की सटीक तस्वीर दिखाएगा।बड़े नेताओं से खास बातचीत
इन राज्यों में चुनावी कवरेज के दौरान टाइम्स नेटवर्क ने कई बड़े नेताओं और प्रमुख चेहरों से भी विशेष बातचीत की,इनमें केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन शामिल रहे। इसके अलावा,तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उधयनिधि स्टालिन, डीएमके सांसद दयानिधि मारन, तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और एनटीके नेता सीमन भी चुनावी चर्चाओं में शामिल हुए।
दिग्गज एंकर करेंगे चुनावी विश्लेषण
29 अप्रैल को प्रसारित होने वाले एग्जिट पोल में टाइम्स नेटवर्क के प्रमुख एंकर और एडिटर चुनावी विश्लेषण करेंगे। इनमें नविका कुमार,जक्का जैकब और वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा चुनावी विश्लेषण के लिए चुनाव विशेषज्ञों,वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक प्रतिनिधियों का बड़ा पैनल भी मौजूद रहेगा। इनमें यशवंत देशमुख, रशीद किदवई, संजय कुमार, शेखर अय्यर, सबा नकवी, डॉ. आनंद रंगनाथन, एस बालन समेत कई नाम शामिल हैं।
