इलेक्शन

Bihar Election 2025: दादी की तस्वीर लेकर नामांकन करने पहुंचे तेज प्रताप यादव, माता-पिता को लेकर क्या बोले?

Bihar Election 2025: लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने आग महुआ से अपना नामांकन दाखिल किया। ​​ नामांकन दाखिल करने से बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे अपने माता-पिता और दादी का आशीर्वाद प्राप्त है। मेरी दादी मुझे सबसे प्यारी हैं। मेरे गुरु भी वृंदावन से मेरे साथ हैं। महुआ के लोग मुझे बुला रहे हैं।"

Image

तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से नामांकन दाखिल किया।(फोटो सोर्स: एएनआई)

Photo : ANI

Bihar Election 2025: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने आग महुआ से अपना नामांकन दाखिल किया। वो नामांकन के समय अपने माता-पिता के बजाय दादी मरछिया देवी की तस्वीर लेकर पहुंचे।

नामांकन दाखिल करने से बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे अपने माता-पिता और दादी का आशीर्वाद प्राप्त है। मेरी दादी मुझे सबसे प्यारी हैं। मेरे गुरु भी वृंदावन से मेरे साथ हैं। महुआ के लोग मुझे बुला रहे हैं।"

तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महुआ का विकास है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने वादा किया था कि महुआ में मेडिकल कॉलेज बनेगा और आज वह बन गया है। अब मैं महुआ को जिला बनाना चाहता हूं और यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलूंगा।

जनशक्ति जनता दल ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

इससे पहले जनशक्ति जनता दल की ओर से 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। तेज प्रताप यादव इस समय समस्तीपुर की हसनपुर सीट से विधायक हैं। इससे पहले वो महुआ से विधायक रह चुके हैं। पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। महुआ से इस समय राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं।

बता दें कि 17 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। बाहिर में दो चरणों यानी 6 और 11 नवंबर को चुनाव होना है। मतगणा 14 नवंबर को होगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article