इलेक्शन

बिहार में चुनावी सभाओं के मामले में तेजस्वी का जलवा कायम, 251 रैलियां कर इंडी गठबंधन के लिए मांगे वोट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बिहार में सभी नेताओं ने काफी पसीना बहाया। लेकिन राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों के मामले में आगे रहे। तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में कुल 251 सभाएं कीं और महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

Image

बिहार लोकसभा चुनाव-2024 के चुनावी प्रचार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रहे सबसे आगे।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए प्रचार थम गया है। चुनाव की तपिश और उस पर बढ़ते तापमान के बीच सभी दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहाया और जनता को रिझाया। इस क्रम में राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों के मामले में आगे रहे। तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में कुल 251 सभाएं कीं और महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव इस दौरान कमर दर्द से परेशान भी रहे और इन्हें व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने चुनावी प्रचार से खुद को अलग नहीं किया।

तेजस्वी ने 54 दिनों में कर डाली 251 सभाएं

पिछले 54 दिनों में तेजस्वी ने 251 चुनावी सभाएं कीं। इनकी अधिकांश सभाओं में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी साथ रहे। इस बीच वे करीब सभी लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचे और महागठबंधन में शामिल दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। तेजस्वी यादव ने तीन अप्रैल से दो मई तक 92 चुनावी सभाएं कर राजद और सहयोगी पार्टियों के लिए प्रचार किया। इसके बाद उन्हें कमर में दर्द शुरू हो गया। कमर दर्द के दौरान 28 दिनों में इन्होंने 159 चुनावी सभाएं कीं। इस क्रम में उनकी अधिकांश यात्राएं हेलीकॉप्टर से हुईं। वे झारखंड में भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि आम चुनाव की घोषणा से पहले फरवरी माह में तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान 12 दिनों में सभी 38 जिलों की यात्रा कर सड़क मार्ग से 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी और 19 बड़ी रैलियों के साथ 80 मेगा रोड शो किए थे। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को जन विश्वास महारैली के साथ जन विश्वास यात्रा का समापन हुआ, जिसमें इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं में भाग लिया था। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ था जबकि अंतिम और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होने वाला है। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article