इलेक्शन

एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, तेजस्वी यादव का वादा; जानें RJD के घोषणापत्र की बड़ी बातें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 11:07 AM IST

RJD Manifesto: लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 'परिवर्तन पत्र' में जनता से 24 वादे किए गए हैं। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने वादा किया कि विपक्षी गुट ‘इंडिया' की सरकार बनने पर एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Image

RJD ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र।

Photo : Twitter

Tejashwi Yadav's Big Announcement: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए देश के युवाओं से बड़ा वादा किया है। उन्होंने दावा किया है कि विपक्षी गुट ‘INDIA’ की सरकार बनने पर देशभर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

RJD ने परिवर्तन पत्र में जनता से किए 24 वादे

लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने अपने घोषणपत्र को ‘परिवर्तन पत्र’ नाम दिया है। राजद के परिवर्तन पत्र में जनता से 24 वादे किए गए हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार की राजधानी पटना में घोषणापत्र जारी करने के दौरान कहा ‘हमने आज परिवर्तन पत्र जारी किया है, हम 2024 के चुनावों के लिए 24 वचन लेकर आए हैं। बिहार के विकास के लिए आज हम जो भी वादा करेंगे उसे पूरा करेंगे।’

एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

तेजस्वी ने कहा ‘हम लोग जो वादा करते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय हम लोगों ने जितने भी वादे किए थे उसे अपने 17 महीने के कार्यकाल (बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार) के दौरान पूरा करने की कोशिश की ।’ उन्होंने कहा, ‘हमने पांच लाख सरकारी नौकरी की व्यवस्था की। जाति आधारित गणना कराई और आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया ।’ यादव ने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर देश भर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

देश में खाली हैं 30 लाख से अधिक सरकारी पद

उन्होंने कहा कि पूरे देश में वर्तमान में 30 लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं जिनको भरने के साथ-साथ 70 लाख पद सृजित किए जाएंगे।

यादव ने कहा,‘‘ हमारी सरकार बनने पर अगले 15 अगस्त से देश को बेरोजगारी से आजादी मिलनी शुरू हो जाएगी । हम लोगों का प्रण है कि आगामी 15 अगस्त से देश को बेरोजगारी से आजादी दिलाने के साथ-साथ इसी दिन से नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।’

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के घोषणापत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का भी वादा किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article