इलेक्शन

Kannauj Seat: कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव ठोक सकते हैं ताल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 10:35 AM IST

Kannauj Seat: धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस सीट पर एक बार फिर BJP प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और धर्मेंद्र यादव के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। इससे पहले सपा ने धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट दिया था।

Image

लोकसभा चुनाव 2024

Photo : PTI

Kannauj Seat: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस सीट से अखिलेश का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। इसके लिए पार्टी ने कन्नौज के अपने पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। इस सीट पर भाजपा से कन्नौज के प्रत्याशी सुब्रत पाठक हैं। सूत्रों के मुताबिक सुब्रत के खिलाफ अखिलेश खुद मोर्चा संभाल सकते हैं।

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को मिल सकता है टिकट

वहीं, धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस सीट पर एक बार फिर BJP प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और धर्मेंद्र यादव के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। इससे पहले सपा ने धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट दिया था लेकिन बाद में इस सीट पर शिवपाल सिंह यादव को टिकट दिया। आजमगढ़ में गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

अभी कन्नौज सीट भाजपा के पास

कन्नौज सीट की अगर बात करें तो अभी इस सीट पर भाजपा बीजेपी से सुब्रत पाठक सांसद हैं। पार्टी ने इस बार भी उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है और यह सीट उसके लिए सुरक्षित मानी जाती है। अखिलेश की पत्नी इस सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। कन्नौज सीट पर सपा ने 1998 के बाद से 2014 तक चुनाव जीता। अखिलेश भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

सपा ने अब तक 31 उम्मीदवार घोषित किए

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अब तक अपने 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सपा ने कैराना से पूर्व सांसद रहे मुनव्वर हसन की बेटी व शामली के विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को मैदान में उतारा है। इकरा विधानसभा चुनाव के दौरान भाई के प्रचार में काफी सक्रिय रहीं थीं। बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को प्रत्याशी बनाया है। हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को टिकट दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article