इलेक्शन

LPG संकट पर सोनोवाल बोले-कोई दिक्कत नहीं, मध्य पूर्व से आ रहे हमारे जहाज, भ्रम फैलाना बंद करे विपक्ष, Video

मध्य पूर्व के संकट पर उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी की कोई दिक्कत नहीं है। हमारे जहाज आ रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब भी विपरीत परिस्थिति आई है, यह पार्टी हमेशा देश के खिलाफ रही है। पीएम मोदी ने हर संकट में भारतीयों को सुरक्षा दी है।

Image

जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल।

Photo : PTI

Assam Assembly Election 2026 : असम चुनाव के बीच केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बड़ा बयान दिया है। मध्य पूर्व के संकट पर उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश में एलपीजी की कोई दिक्कत नहीं है। हमारे जहाज आ रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब भी विपरीत परिस्थिति आती है तो यह पार्टी हमेशा देश के खिलाफ काम करती है। पीएम मोदी ने हर संकट में भारतीयों को सुरक्षा दी है। मंत्री ने कहा कि असम चुनाव में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ कम से कम 100 सीटें जीतेगी।

देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार-सोनोवाल

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में सोनवाल ने असम में 100 सीटें जीतने का दावा किया। देश में एलपीजी एवं ईंधन की की कमी होने के विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अभी कोई संकट नहीं है। हमारे जहाज एक-एक कर आ रहे हैं। देश में ईंधन का भंडार भी है। चिंता की कोई बात नहीं है। एलजीपी वाले हमारे ज्यादातर जहाज आ चुके हैं।' सोनोवाल ने कहा कि विपक्ष को ईंधन संकट का भ्रम फैलाना बंद करना चाहिए। ईंधन, गैस की सही जानकारी सरकार के पास है, विपक्ष के पास नहीं।

'संकट के समय सही नेतृत्व करते हैं पीएम'

देश और दुनिया यह देख चुकी है कि जब संकट आता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही नेतृत्व करते हैं। देशवासियों के हितों के लिए वह निरंतर लगे हुए हैं। पीएम ने दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ाया है, इसलिए दुनिया भी भारत की बात मानती है और संकट के समय सहयोग करती है।

100 से कम सीटें नहीं जीतेंगे-सोनोवाल

इस सवाल पर कि असम में भाजपा इस बार कितनी सीटें जीतने जा रही है। इस पर सोनोवाल ने कहा कि अपने सहयोगियों के साथ वह राज्य में 100 से कम सीटें नहीं जीतेंगे। असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए एक चरण 9 अप्रैल को मतदान होगा और चुनाव नतीजे चार मई को आएंगे। राज्य में भाजपा और कांग्रेस गठबंधनों के बीच मुख्य मुकाबला है। राज्य में इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है।

Ravikant Rai
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article