इलेक्शन

'चुनाव जीतने के लिए राहुल गांधी ले रहे हैं आतंकी संगठनों की मदद', स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2024, 11:35 PM IST

स्मृति ने कांग्रेस में जारी अंतर्कलह को उजागर कर कहा कि वर्तमान में पार्टी में कांग्रेस बनाम कांग्रेस जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। कांग्रेस में एक खेमा अब लामबंद हो चुका है कि राहुल गांधी को जल्द से जल्द नेतृत्व से विमुक्त किया जाए।

Image

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आतंकी संगठन का सहयोगी बताया

रायबरेली पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आतंकी संगठन का सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव जीतने के लिए आतंकी संगठनों का सहारा ले रहे हैं, जो हिंदुओं के कत्ल की सूची बना रहे हैं। स्मृति ईरानी ने आगे कहा, 'कांग्रेस के नेताओं ने आगे आकर खुद ही इस बात को जाहिर किया है कि पार्टी में अंदरुनी कलह है। कांग्रेस में एक खेमा ऐसा है जो चाहता है कि राहुल गांधी को नेतृत्व से मुक्त किया जाए और एक महिला को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए। मैं उस खेमे को आश्वस्त करना चाहती हूं कि आप राहुल को एक बार फिर से अमेठी में हारते हुए देखेंगे।'

स्मृति ने आगे कहा, 'अमेठी राहुल के खिलाफ अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेगा। अमेठी अपने संरक्षण की लड़ाई लड़ेगा राहुल के खिलाफ।'

उन्होंने आगे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने अमेठी को त्याग दिया और त्यागने के बाद भी उसे अपमानित किया, जिस अमेठी में नरेंद्र मोदी ने विकास किया, अमेठी उस नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देगा और जिसने अमेठी को त्याग दिया, वो अमेठी में कभी फल फूल नहीं पाएगा।

बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, वो वायनाड से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं, 2024 के चुनाव में भी जहां अमेठी से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी तरफ राहुल ने वायनाड में अपना पर्चा भर दिया है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इस बार कांग्रेस की तरफ से अमेठी के चुनावी मैदान में किसे उतारा जाएगा?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article