इलेक्शन

Sirsi Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े के किस्मत का फैसला आज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 13, 2023, 06:30 AM IST

Sirsi Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के भीमन्ना नाईक से है।

Image

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे

Photo : BCCL

Sirsi Karnataka Election Results 2023 : इस सीट से कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी चुनाव मैदान में हैं। वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के भीमन्ना नाईक से है। इस सीट पर कागेरी तीन बार विजयी हो चुके हैं। यह सीट भाजपा का गढ़ है। पिछले पांच चुनाव से भाजपा इस सीट को जीतती आ रही है। कांग्रेस को यहां 1989 में आखिरी बार जीत मिली थी।

सिरसी सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 188,377 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 95,741 और महिला वोटरों की संख्या 92,635 है। इस सीट पर एक ट्रांसजेंडर वोटर है।

उम्मीदवार

विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी-BJP

भिमन्ना नायक-Congress

उपेंद्र पई-जेडी-एस

हितेंद्र नायक-AAP

2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार कागेरी विजयी हुए। इस सीट पर कागेरी को 70,595 वोट मिले। इस सीट पर कागेरी ने कांग्रेस उम्मीदवार भिमन्ना नायक को 17,461 वोटों के अंतर से हराया। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को 53,134 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जेडी-एस का उम्मीदवार रहा।

2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article