इलेक्शन

शिवपाल यादव ने खुलेआम दे दी धमकी! 'वोट दो, नहीं तो हिसाब-किताब होगा'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 04:27 PM IST

Loksabha Election 2024: शिवपाल ने वोट नहीं देने पर हिसाब करने की बात कही, सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार ने बताया कि हमने वीडियो का पता लगा लिया है। कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मांगी है।

Image

शिवपाल यादव ने ये क्या कह दिया?

Photo : Times Now Digital

Shivpal Yadav Viral Video: अखिलेश यादव ने फिलहाल कन्नौज सीट पर सपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने अपने चाचा को बदायूं सीट से टिकट दे दिया है। बदायूं से समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार शिवपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हम सबसे वोट मांगेंगे, वोट दोगे तो ठीक नहीं तो बाद में हिसाब होगा।’

शिवपाल ने खुलेआम दे दी वोट देने की 'धमकी'

वायरल हुए शिवपाल यादव के वीडियो में सपा के वरिष्ठ नेता के साथ मंच पर सहसवान से सपा विधायक ब्रजेश यादव और शिवपाल के बेटे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि शिवपाल ने यह टिप्पणी कहां की है। उन्होंने यह टिप्पणी कब की, यह भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, शिवपाल यादव के साथ मंच साझा करते नजर आ रहे सपा विधायक ब्रजेश यादव ने शुक्रवार को से कहा, ‘वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। यह वीडियो 15 मार्च का है और यह तब का है जब शिवपाल यादव गुन्नौर की ओर जा रहे थे। उन्होंने यह बयान बदायूं के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में दिया।’

वीडियो के बारे में क्या बोले बदायूं जिलाधिकारी?

इस वीडियो की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है। जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार ने बताया कि हमने वीडियो का पता लगा लिया है। कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मांगी है। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा जनपद में गठित शिकायत प्रकोष्ठ में मीडियाकर्मियों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। शिवपाल यादव वर्तमान में इटावा जिले के जसवंतनगर से सपा विधायक हैं। बदायूं में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article