Shiggaon Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक की सबसे हाई प्रोफाइल सीट शिग्गांव है। इस सीट से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान और जेडीएस के शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर से है। शिग्गांव विघानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बोम्मई लगातार तीन बार से जीतते आ रहे हैं। यहां पिछले 14 विधानसभा चुनावों में जेडीएस मात्र एक बार ही जीत पाई है, दो बार निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस भी मजबूत रही है। कांग्रेस आठ बार इस सीट को जीत चुकी है। शिग्गांव सीट पर मतगणना जारी है। इस सीट के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सीएम बोम्मई आगे चल रहे हैं।
शिग्गांव सीट पर उम्मीदवार
बासवराज बोम्मई -BJP-आगेयासिर अहमद खान पठान-Congress
शशिधर चन्नाबसप्पा-JD-S
शिग्गांव सीट पर इस बार कुल मतदाता 209,629 हैं। इस सीट पर पुरुष मतदाता 109,546 और महिला मतदाता 100,077 हैं। पिछले चुनाव में बोम्मई इस सीट से विजयी हुए थे। उन्हें 83,868 वोट मिले। उन्होंने 9265 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार सैयर अजीमपीर खादरी को हराया था।
73.19 प्रतिशत मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने कहा, 'कर्नाटक ने अपने लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।'
चिक्काबल्लापुरा जिले में सबसे अधिक मतदान
चिक्काबल्लापुरा जिले में सबसे अधिक 85.56 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद बेंगलुरु ग्रामीण में 85.08 प्रतिशत, रामनगर जिले में 85.04 प्रतिशत, मांड्या जिले में 84.45 प्रतिशत और तुमकुरु जिले में 83.58 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राज्य में सबसे कम 52.33 प्रतिशत मतदान बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) दक्षिण सीमा (बेंगलुरु शहर के कुछ हिस्सों) में दर्ज किया गया।
