इलेक्शन

संजय निरूपम का खरगे पर हमला, बोले- कुछ याद तो रहता नहीं PM से क्या चर्चा करेंगे?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 04:13 PM IST

Sanjay Nirupam : मेनीफेस्टो पर चर्चा के लिए पीएम से समय मांगे जाने पर कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरूपम ने प्रतिक्रिया दी। निरूपम ने कहा कि 'हमारे खरगे जी को डिमेंशिया है, वह भुलक्कड़ हैं, उन्हें कुछ याद नहीं रहता तो वह बात क्या करेंगे?

Image

कांग्रेस अध्यक्ष पर संजय निरूपम का हमला।

Photo : ANI

Sanjay Nirupam : अपने घोषणापत्र पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय देने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक खरगे कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम के साथ चर्चा करना चाहते हैं क्योंकि पीएम मोदी ने रविवार को अपनी एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि यदि वह सत्ता में आती है तो वह आपकी संपत्ति मुस्लिमों में बांट देगी।

खरगे जी को डिमेंशिया है-निरूपम

मेनीफेस्टो पर चर्चा के लिए पीएम से समय मांगे जाने पर कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरूपम ने प्रतिक्रिया दी। निरूपम ने कहा कि 'हमारे खरगे जी को डिमेंशिया है, वह भुलक्कड़ हैं, उन्हें कुछ याद नहीं रहता तो वह बात क्या करेंगे? जबकि हमारे पीएम पूरी तरह से फिट हैं।' निरूपम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कुछ ऐसी बातें जरूर हैं इसीलिए पीएम ने अपनी रैली में ये बात कही।

'विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार'

कांग्रेस पर हमला बालते हुए निरूपम ने कहा कि यह पार्टी ही देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है। आजादी के बाद से लोगों और समुदायों को आपस में बांटकर शासन करती आई है। वह बांटो और शासन करो के नियम पर विश्वास करती है।

देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा-खरगे

इससे पहले खरगे ने रविवार को दावा किया कि यदि 'मोदी-शाह सरकार' फिर से सत्ता में आई, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। खरगे ने मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और दावा किया कि वे संविधान को भी खत्म कर देंगे।

'संविधान में छेड़छाड़ करेगी भाजपा'

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, 'वे बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को खत्म कर देंगे। यदि आप इसे (संविधान को) तथा महिलाओं, मजदूरों और किसानों के वोट देने का अधिकार बरकरार रखना चाहते हैं, तो कांग्रेस और उसके 'पंजा' (हाथ) चुनाव चिह्न को वोट दें।’भाजपा विपक्ष के इन आरोपों को खारिज करती रही है कि केंद्र में तीसरी बार चुने जाने पर वह संविधान में छेड़छाड़ करेगी।

कांग्रेस के एक नेता ने पहले कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सतना में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो जाने के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा था कि गांधी की जगह खरगे रैली को संबोधित करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article