इलेक्शन

JK Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सपा की एंट्री, उतार दिए 20 उम्मीदवार, देखिए लिस्ट

JK Election: समाजवादी पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने हजरतबल से शाहिद हसन, बडगाम से ग़ज़नफ़र मकबूल शान, बीरवाह से निसार अहमद दार, हब्बाकदल से मोहम्मद फारूक खान को टिकट दिया है।

Image

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ेगी सपा
  • सपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
  • लिस्ट में 20 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

JK Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से भले ही समाजवादी पार्टी आउट हो गई हो, न लड़ने का फैसला लिया हो, लेकिन जम्मू कश्मीर में सपा ने न केवल चुनाव लड़ने की ऐलान कर दिया है, बल्कि उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए की है।

सपा ने किसे दिया टिकट

सपा ने बताया कि उसने हजरतबल से शाहिद हसन, बडगाम से ग़ज़नफ़र मकबूल शान, बीरवाह से निसार अहमद दार, हब्बाकदल से मोहम्मद फारूक खान, ईदगाह से मेहराज उद्दीन अहमद, बारामूला से मंज़दोर अहमद, बांदीपोरा से ग़ुलाम मुस्तफा, वागुरा क्रेरी से अब्दुल गनी डार और करनाह से सजावल शाह को उम्मीदवार बनाया है।

किन-किन सीटों पर सपा ने उतारे उम्मीदवार

वहीं पट्टन से वसीम गुलज़ार, कुपवाड़ा से बबीहा बेगम, गुलमर्ग से हिलाल अहमद मल्ला, रफियाबाद से ताहिर सलमानी, त्रेहगाम से सज्जाद खान, लोलाब से शादाब शाहीन, बिशनन (एससी) से तरसीम खुल्लर, विजयपुर से इंद्रजीत, उधमपुर पश्चिम से साहिल मन्हास, चेनानी से गीता मन्हास और नगरोटा से सतपाल को मैदान में उतारा है।

जम्मू कश्मीर में कब है चुनाव

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं। इनमें 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। इनमें से नौ सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं। तीन चरणों में मतदान के बाद चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं। इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं। यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है, जबकि कुल 20.7 लाख युवा मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article