इलेक्शन

Congress JK List: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 19 को मिला टिकट

Congress JK List: बानी सीट से कांग्रेस ने काजल राजपूत को उम्मीदवार बनाया है, वहीं जम्मू ईस्ट से योगेश साहनी को टिकट मिला है।

Image

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर के लिए कांग्रेस की आई एक और लिस्ट
  • 19 नेताओं का नाम तीसरी लिस्ट में शामिल
  • कांग्रेस अबतक 34 उम्मीदवार कर चुकी है घोषित

Congress JK List: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कुल 19 नाम शामिल हैं। बानी सीट से कांग्रेस ने काजल राजपूत को उम्मीदवार बनाया है, वहीं जम्मू ईस्ट से योगेश साहनी को टिकट मिला है।

किस-किसको मिला टिकट

पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह को बसोहली से टिकट दिया गया है तो एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन बिशनाह से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

पार्टी ने सोपोर से हाजी अब्दुल रशीद डार, ऊधमपुर पश्चिम से सुमित मंगोत्रा, सांबा से कृष्णदेव सिंह और जम्मू पश्चिम से ठाकुर मनमोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

अबतक 34 उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस अब तक कुल 34 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस 32 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। एक-एक सीट माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को दी गई है।

पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पांच सीट पर दोस्ताना मुकाबले का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में - 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article