इलेक्शन

Sakti CG Chunav Result 2023 Live: मैदान में विधनसभा स्पीकर, क्या रच पाएंगे इतिहास

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Dec 3, 2023, 08:15 AM IST

Sakti CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: राज्य की सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरणदास महंत चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने उनके खिलाफ खिलावन साहू को टिकट दिया है। ऐसे में डॉ. चरणदास महंत पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Image

Sakti

Sakti CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू और अब रुझान आने की शुरुआत हो जाएगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। राज्य की सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरणदास महंत चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने उनके खिलाफ खिलावन साहू को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ में कहा जाता है कि जो भी विधायक विधानसभा स्पीकर पद पर रहता है वह दोबारा चुनाव नहीं जीत पाता। ऐसे में डॉ. चरणदास महंत पर सभी की नजरें टिकी हैं।

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी वोट परिणाम
1खिलावन साहू बीजेपी
2चरणदास महंत कांग्रेस

2018 चुनाव के नतीजे

सक्ती विधानसभा सीट से साल 2018 में कांग्रेस के चरण दास महंत ने बीजेपी प्रत्याशी मेधा राम साहू को 30046 वोटों के अंतर से मात दी थी। वहीं साल 2013 विधानसभा चुनाव में सक्ती से बीजेपी उम्मीदवार खिलवान साहू ने जीत दर्ज की थी। सक्ती विधानसभा सीट जांजगीर-चंपा लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। इस लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। सक्ती विधानसभा पिछड़ा और आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र के कुल 1,78,494 वोटर्स हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 1 लाख 5 हजार 98 और महिलाओं की संख्या 1 लाख 12 सौ 72 है।

सीट का इतिहास

साल 1998 तक इस सीट से राज परिवार के सदस्य विधायक चुने जाते रहे। लेकिन साल 1998 के चुनाव में लवसरा गांव के सरपंच रहे बीजेपी प्रत्याशी मेघाराम साहू से कांग्रेस प्रत्याशी सक्ती राजा को पटखनी दी थी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर जोरदार तरीके से राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article