इलेक्शन

छठ में बिहारी ठगे गए, अब बदलाव तय...तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर बोला तीखा हमला

लालू प्रसाद की कर्मभूमि छपरा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि रेल मंत्री ने दावा किया था कि छठ पर्व के दौरान 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन हकीकत यह रही कि लोगों को घंटों स्टेशन पर परेशान होना पड़ा। यह सरकार ठगने में माहिर है, काम करने में नहीं।

Image

छठ पर ट्रेनों की व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र को घेरा

Tejashwi Yadav on Ashwini Vaishnaw: बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली, केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने छठ पर्व के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी बिहारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और उन्हें ठगा।

अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की कर्मभूमि छपरा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, 'रेल मंत्री ने दावा किया था कि छठ पर्व के दौरान 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन हकीकत यह रही कि लोगों को घंटों स्टेशन पर परेशान होना पड़ा। यह सरकार ठगने में माहिर है, काम करने में नहीं।'

' बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में'

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा 'बिहारवासी इस बार ठगे नहीं जाएंगे। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है और बिहार के सम्मान से खिलवाड़ करती है।'

तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन जनता के मूल मुद्दों — रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रहा है, जबकि भाजपा विकास की बजाय नफरत और भ्रम फैलाने में व्यस्त है।

'तेजस्वी प्रण पत्र' की भी घोषणा

उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र 'तेजस्वी प्रण पत्र' की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं, जनता से किया गया वादा है। हमने बिहार का रोडमैप तैयार कर लिया है। हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। अब सवाल यह है कि राजग अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसे घोषित करेगा? उनका विजन क्या है?'

भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब ठोस मुद्दे नहीं बचे हैं और वह पुराने नारों तथा फर्जी वादों के सहारे चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article