इलेक्शन

Rau MP Chunav Result 2023: इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत, मधु वर्मा बने विधायक

Rau MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: राऊ विधान सभा सीट पर बीजेपी की मधु वर्मा और कांग्रेस के दबंग नेता जीतू पटवारी के बीच कड़ी टक्कर। वोटों की गिनती जारी....

Image

Rau MP Chunav Result 2023: इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत, मधु वर्मा बने विधायक

Rau MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश के राऊ सीट पर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। इस सीट पर BJP के मधु वर्मा चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के दबंग उम्मीदवार जीतू पटवारी से है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हो गई। इसके बाद ईवीएम (EVM) के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। राऊ विधानसभा सीट(210) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...

मतगणना का ऐसा है ताजा हाल

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1.मुध वर्माबीजेपी 15167235522 वोट से जीत
2.जीतू पटवारीकांग्रेस11615035522 वोट से हार
3.देवकी मंडलोईअन्य1051150621 वोट से हार
राऊ विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। कांग्रेस ने इस सीट पर सिटिंग विधायक जीतू पटवारी को टिकट दिया है। वह कांग्रेस सरकार में उच्च शिक्षा, खेला और युवा मामलों के मंत्री भी रहे चुके हैं। इसके साथ ही वह 2013 और 2018 के चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।

कौन हैं जीतू पटवारी?

जीतू पटवारी को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। भारत जोड़ो आंदोलन के दौरान वह राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले थे। ऐसे में उनकी गिनती मध्य प्रदेश के भावी बड़े नेताओं में भी होने लगी है। उन्होंने इंदौर से ही बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है। पटवारी पहली बार 2013 में राऊ विधानसभा से विधायक बने थे और दूसरी बार उन्होंने इसी सीट पर 2018 में भी जीत दर्ज की थी। वहीं 2008 में वह जीतू जिराती से चुनाव हार गए थे।

भाजपा के मधु वर्मा से मुकाबला

राऊ विधानसभा सीट पर जंग इसलिए भी रोचक हो जाती है, क्योंकि उनका मुकाबला भाजपा के मधु वर्मा से हैं। हालांकि, पटवारी 2018 के विधानसभा चुनाव में मुध वर्मा को 5703 वोटों से हरा चुके हैं। हालांकि, मुध वर्मा पर एक बार फिर से भाजपा ने भरोसा जताया है। बता दें, राऊ विधानसभा सीट पर 3 लाख 25 हजार मतदाता 17 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया है।

6 बार जीत दर्ज कर चुकी है कांग्रेस

3 लाख 25 हजार मतदाताओं वाली राऊ विधानसभा सीट पर अब तक 6 बार कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने यहां 2 बार जीत दर्ज की है। रोचक बात यह है कि इस विधानसभा सीट पर हर बार कांटे का मुकाबला रहता है, क्योंकि यहां जीत-हार का अंतर काफी कम रहता आया है। इस लिहाय से राऊ विधानसभा सीट को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article