इलेक्शन

चिराग के चाचा की महागठबंधन में नहीं हुई Entry, पशुपति पारस बोले- अकेले लड़ेंगे चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, महागठबंधन के साथ एलायंस की कोशिश में थी, लेकिन सफलता नहीं मिली है। एनडीए के रास्ते पशुपति पारस के लिए पहले ही बंद हो चुके हैं।

Image

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस

Bihar राजनीति में कब कोई ऊपर हो जाए और कौन गर्त में चल जाए, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जो लोक जनशक्ति पार्टी कभी सत्ता में थी, बिहार से लेकर केंद्र तक में ताकतवर थी, आज वो अकेले बिहार के चुनावी समर में अकेली हो गई है। रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के रास्ते अलग हो गए थे। चिराग तब एनडीए से बाहर हो गए थे और रामविलास के उत्तराधिकारी, पशुपति पारस हो गए थे। अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पशुपति पारस न तो एनडीए का हिस्सा हैं और न ही विपक्षी खेमे महागठबंधन का। पशुपति पारस को एनडीए ने लोकसभा चुनाव में ही छोड़ दिया था, विधानसभा चुनाव में पारस लालू यादव के साथ जाने की तैयारी में थे, लेकिन बात नहीं बनी।

महागठबंधन ने पशुपति पारस को नहीं किया शामिल

अब पशुपति पारस ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, "...हमने महागठबंधन के साथ गठबंधन बनाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन गठबंधन नहीं हो सका...हमने फैसला किया है कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे...मुझे उम्मीद है कि चुनाव के पहले चरण में हम अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे..."

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article