वेब सीरीज

Apoorva Mukhija कर रही हैं Amin Jaz को डेट, वायरल वीडियो में किया लिपलॉक किस

Apoorva Mukhija Kiss Amin Jaz: 'द ट्रेटर्स' और 'लॉकअप 2' फेम अपूर्वा मखिजा का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमीन जाज को लिपलॉक किस करती दिखाई दीं।

Image

Apoorva Mukhija ने किया अमीन जाज को किस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Apoorva Mukhija Kiss Amin Jaz: 'द ट्रेटर्स' और 'लॉकअप: सच या सजा' जैसे शो का हिस्सा रह चुकीं अपूर्वा मखिजा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपूर्वा मखिजा को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। कुछ दिनों पहले ही अपूर्वा भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में जा बसी हैं। लेकिन वहां रहते हुए भी अपूर्वा मखिजा लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में अपूर्वा मखिजा (Apoorva Mukhija) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में अपूर्वा मखिजा, अमीन जाज को लिपलॉक किस करती दिखाई दीं। अपूर्वा मखिजा और अमीन जाज (Amin Jaz) का ये वीडियो देख उनके डेटिंग की खबरों को एक बार फिर से हवा मिलनी शुरू हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi की इस आदत पर भड़कीं Apoorva Mukhija, हर्षद चोपड़ा से बोलीं, 'प्यार करती हूं'

    अपूर्वा मखिजा (Apoorva Mukhija) और अमीन जाज (Amin Jaz) इस वीडियो में रोमांस में चूर दिखाई दिये। वीडियो में नजर आया कि पहले अमीन जाज, अपूर्वा को किस करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस कहीं और देखने लगती हैं। हालांकि जाते-जाते अपूर्वा, अमीन को लिपलॉक किस करके जाती हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रही। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अपूर्वा मखिजा और अमीन जाज के डेटिंग की अटकलें पहले भी लग चुकी हैं। दोनों को बहुत बार साथ में स्पॉट किया गया है। साथ ही अपूर्वा मखिजा, अमीन जाज के पॉडकास्ट का भी हिस्सा बनी थीं जिसे देख लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि उनके बीच दोस्ती से कहीं ज्यादा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अपूर्वा मखीजा ने कैमरे के सामने मानी अपनी गलती, इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर बोलीं, मैं बहुत ज्यादा रोई थी...

      कौन है अमीन जाज

      अमीन जाज (Amin Jaz) भारत के एक लोकप्रिय डीजे, म्यूजिक प्रोड्यूसर, कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर हैं। उन्हें उनके पॉडकास्ट 'अनट्रिगर्ड पॉडकास्ट' के लिए खूब जाना जाता है। इस शो में अमीन को बहुत बार बेबाक इंटरव्यू और जेनजी से जुड़े मामलों पर चर्चा करते देखा गया है। दूसरी ओर अपूर्वा मखिजा की बात करें तो उन्होंने रियलिटी शो के साथ-साथ ओटीटी शोज में भी हाथ आजमाया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article