इलेक्शन

Ramanagaram Karnataka Election Results 2023: रामनगर सीट पर निखिल कुमारस्वामी पीछे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 08:47 AM IST

Ramanagaram Karnataka Election Results 2023 : राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी चुनाव लड़ रहे हैं। निखिल कुमार स्वामी के खिलाफ कांग्रेस के इकबाल हुसैन और बीजेपी के गौतम गौड़ा मैदान में है। दो दशक से अधिक समय से ये सीट जेडी-एस का गढ़ रही है। रामनगर सीट पर कुल 205,031 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 102,027 और महिला वोटरों की संख्या 102,979 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 25 है।

Image

रामनगर सीट पर एचडी कुमारस्वामी के बेटे चुनाव मैदान में हैं।

Photo : PTI

Ramanagaram Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक की रामनगर विधानसभा सीट को भी बेहद खास माना जा रहा है क्‍योंकि इसी रामनगर विधानसभा सीट से कर्नाटक को दो दिग्गज मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी मिले हैं। अब यहां से राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी चुनाव लड़ रहे हैं। निखिल कुमार स्वामी के खिलाफ कांग्रेस के इकबाल हुसैन और बीजेपी के गौतम गौड़ा मैदान में है। दो दशक से अधिक समय से ये सीट जेडी-एस का गढ़ रही है। रामनगर सीट के रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में निखिल पीछे चल रहे हैं।

रामनगर सीट पर कुल 205,031 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 102,027 और महिला वोटरों की संख्या 102,979 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 25 है।

उम्मीदवार

निखिल कुमारस्वामी-JD-S -पीछे

गौतम गौड़ा-BJP

इकबाल हुसैन-Congress

नंजप्पा कालेगौड़ा-AAP

2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एचडी कुमारस्वामी विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 92,626 वोट मिले। कुमारस्वामी ने इस सीट पर 22,636 वोटों से जीत दर्ज की। इन्होंने कांग्रेस के इकबाल हुसैन को हराया। इस सीट पर हुसैन को 69,990 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार लीलावती रहीं। उन्हें 4871 वोट मिले।

2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article