इलेक्शन

रायबरेली पहुंचे राहुल के सामने आया शादी का सवाल, कहा- अब जल्दी ही करनी पड़ेगी

रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित मेला मैदान में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

Image

राहुल गांधी (File photo)

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करने के बाद सोमवार को जब पहली बार रायबरेली में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तो उन्हें फिर पुराने सवाल का सामना करना पड़ा। सवाल था कि वह शादी कब कर रहे हैं। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि अब उन्हें जल्‍द करनी पड़ेगी। यहां राहुल ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चुनाव प्रचार किया।

रायबरेली में राहुल-प्रियंका का प्रचार

रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित मेला मैदान में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने सभा में अपने संबोधन के समापन के समय अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुलाया और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए उनकी सराहना की।

शादी कब कर रहे हैं...

राहुल गांधी ने कहा, देशभर में मैं दौरा कर रहा हूं और मेरी बहन यहां संभाले हुए है, इसके लिए धन्‍यवाद। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सामने की ओर इशारा करते हुए कहा, पहले उसका जवाब दो। सामने से यह सवाल आया कि शादी कब कर रहे हैं। राहुल ने कहा, अब जल्‍दी ही करनी पड़ेगी। बता दें कि रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है। कांग्रेस ने सभी को चौंकाते हुए यहां से राहुल को उम्मीदवार बनाया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article