इलेक्शन

Lok Sabha Election Result: इंडी गठबंधन की जीत से कांग्रेस में मजबूत हुए राहुल गांधी, जानें वजह

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव परिणाम में इंडी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 100 के करीब सीटें आई हैं। ऐसे में राहुल गांधी कांग्रेस में कैसे मजबूत हुए, आइए जानते हैं।

Image

राहुल गांधी।

Photo : PTI

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव परिणाम में इंडी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं, जबकि गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 99 सीटें मिली है। बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मत प्रतिशत में गिरावट आई है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में अधिक वोट हासिल किए हैं।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2.22 प्रतिशत बढ़कर 21.68 प्रतिशत तक पहुंच गया। कांग्रेस को 99 सीटें मिली है। राहुल गांधी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने कई सारी रैलियां की। इसके अलावा उन्हें उनकी भारत जोड़ो यात्रा से भी काफी ज्यादा मदद मिली है, जिसका परिणाम आज दिखा है।

रोड शो और रैली में झोंकी ताकत

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने अकेले 107 रैलियां और रोड शो किए। यही वजह है कि INDIA (गठबंधन) में राहुल गांधी एक मजबूत नेता बनकर उभरे हैं। राहुल गांधी की जनसंपर्क यात्रा और उनकी रैलियां यह दिखाता है कि वह इंडी गठबंधन में एक मजबूत चेहरा बन गए हैं। वह भले ही वर्तमान में कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं है, लेकिन उनके नेतृत्व में कांग्रेस को पिछले लोकसभा से काफी ज्यादा सीटें प्राप्त हुए हैं।

कांग्रेस में मजबूत हुए राहुल गांधी

इंडी गठबंधन में कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिलने से राहुल गांधी की छवि मजबूत होगी और गठबंधन में एक नेतृत्वकर्ता के तौर पर सामने आएंगे। राहुल गांधी खुद दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़े थे। वायनाड और रायबरेली, उन्होंने दोनों सीटों से जीत दर्ज की। यह दिखाता है कि लोगों ने उन्हें स्वीकार किया है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article