इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024: अमेठी-रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल और प्रियंका गांधी, अयोध्या में करेंगे राम मंदिर दर्शन!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 11:12 AM IST

Rahul Gandhi, Priyanka may contest from Amethi: अमेठी- रायबरेली में नामांकन 26 अप्रैल के शुरू होगा। प्रबल संभावना है कि राहुल गांधी- प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली अपने पारिवारिक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

Image

अमेठी-रायबरेली सीट से लड़ सकते हैं राहुल-प्रियंका

Amethi-Raibareli Seat: लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच अमेठी-रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है। दूसरे चरण के चुनाव के बाद 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग के बाद कांग्रेस अमेठी-रायबरेली पर फैसला लेगी। अमेठी- रायबरेली में नामांकन 26 अप्रैल के शुरू होगा। प्रबल संभावना है कि राहुल गांधी- प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली अपने पारिवारिक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

कर सकते हैं राम मंदिर दर्शन

टाइम्स नाउ नवभारत के सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कांग्रेस 30 अप्रैल के बाद प्रक्रिया शुरू करेगी। सूत्रों का ये भी दावा है कि अमेठी और रायबरेली में नामांकन से पहले राहुल गांधी-प्रियंका गांधी अयोध्या राम मंदिर दर्शन कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो 1-3 मई के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नामांकन कर सकते हैं।

कांग्रेस ने साधी चुप्पी

अब तक यूपी की इन दो सीटों के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की संभावित उम्मीदवारी के बारे में कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि अमेठी और रायबरेली जाने से पहले राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया कि यदि दोनों नेता चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो बैक-टू-बैक नामांकन की संभावना हो सकती है। नामांकन दाखिल करने के लिए 1 मई से 3 मई की तारीख तय की जा सकती है। 3 मई नामांकन का आखिरी दिन है, जिससे कांग्रेस खेमे के भीतर निर्णय लेने का दबाव है।

अमेठी में मिली राहुल को हार

राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने से पहले उन्होंने तीन बार यह सीट जीती। हालांकि, 2019 चुनाव में राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सीट जीतकर वह लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं, 2004 से रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2004 से सोनिया गांधी के पास रायबरेली सीट थी। हालांकि, फरवरी में सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए चुनी गईं और उन्होंने घोषणा की कि वह 2024 के आम चुनावों में रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी। रायबरेली उत्तर प्रदेश की एकमात्र सीट थी जहां कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतने में कामयाब रही। लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस साल प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article