इलेक्शन

'पूरा बिहार हमारा परिवार, रोजगार मतलब नीतीश कुमार', 'निश्चय रथ' से सीएम नीतीश ने शुरू किया चुनाव प्रचार

Lok Sabha Election 2024: CM नीतीश कुमार पूरी तरह चुनावी मोड में आ रहे हैं। एनडीए को बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने और पीएम नरेंद्र मोदी के 400 पर के नारे को साकार करने के लिए CM ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए 'पूरा बिहार हमारा परिवार, रोजगार मतलब नीतीश कुमार', 'निश्चय रथ' से सीएम नीतीश चुनाव प्रचार कर रहे है।

Image

'निश्चय रथ' से सीएम नीतीश ने शुरू किया चुनाव प्रचार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से चुनाव प्रचार अभियान में कूद गए हैं। नीतीश इस चुनाव में सभा के अलावा रोड शो भी करेंगे, जिसके लिए जदयू ने खास तैयारी की है। नीतीश के लिए निश्चय रथ का निर्माण कराया गया है, जिसमें सवार होकर मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे। बिहार में मुख्यमंत्री रहने के दौरान वो पहली बार बस से चुनावी यात्रा पर जनता के बीच निकले हैं, जबकि इसके पहले कार और हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करते रहे हैं। वह पहली बार रोड शो भी करने वाले हैं। जिस बस से नीतीश कुमार निकले वाले हैं, इसे खास तरीके से बनाया गया है, जिसका नाम निश्चय रथ रखा गया है। सूचना के मुताबिक इसी बस से नीतीश शुक्रवार से चुनाव प्रचार करेंगे।

बताया जा रहा है कि वे नवादा में रोड शो करेंगे। नालंदा में भी वे रोड शो कर सकते है। इस बस पर बिहार सरकार की उपलब्धियां की भी चर्चा की गई है। बस की एक ओर बड़े अक्षरों में 'रोजगार मतलब नीतीश कुमार' तो दूसरी ओर 'पूरा बिहार हमारा परिवार' लिखा हुआ है। रथ का नाम निश्चय रथ रखा गया है।

इससे पहले नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में सम्मिलित हुए थे। शुक्रवार से वे अकेले चुनाव प्रचार पर निकल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को बिहार के गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में चुनाव होने वाले हैं। एनडीए इस चुनाव में प्रदेश की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article