इलेक्शन

'जब हाजिरजवाब PM Modi हो गए इमोशनल...' प्रधानमंत्री का सबसे धमाकेदार Interview, आज रात 9 बजे सिर्फ टाइम्स नाउ नवभारत पर

PM Narendra Modi Exclusive Interview: तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव से पहले 'टाइम्स नाउ नवभारत' आपके लिए लेकर आया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे एक्क्लूसिव और धमाकेदार इंटरव्यू। पीएम मोदी का यह इंटरव्यू अब से कुछ घंटे बाद रात 9 बजे टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रसारित होगा। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की और बेबाकी से उनका जवाब भी दिया।

Image

पीएम मोदी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आज रात 9 बजे

Photo : Times Now Digital

PM Narendra Modi Exclusive Interview: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सत्तारूढ़ BJP सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस बार सत्ता में आने को बेकरार INDIA गठबंधन भाजपा सरकार से आरक्षण और संविधान संबंधी तीखे सवाल कर रहा है तो हाजिरजवाबी में माहिर प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष पर करारा पलटवार कर रहे हैं। ऐसे में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव से पहले 'टाइम्स नाउ नवभारत' आपके लिए लेकर आया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे एक्सक्लूसिव और धमाकेदार इंटरव्यू। पीएम मोदी का यह इंटरव्यू अब से कुछ घंटे बाद रात 9 बजे टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रसारित होगा।

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की और बेबाकी से उनका जवाब भी दिया। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने संविधान, आरक्षण, तानाशाही, अर्थव्यवस्था, महंगाई और विकसित भारत के विजन पर भी विस्तार से बात की।

अनुभवों को साझा कर भावुक हुए पीएम मोदी

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में भी खुलकर बात की और इस दौरान वे दो बाद काफी भावुक भी हो गए। उन्होंने मुस्लिम विरोधी का टैग लगाए जाने पर भी खुलकर सफाई दी। पीएम मोदी ने पाकिस्तान, आतंकवाद, समान नागरिक संहिता और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी सरकार के विजन को टाइम्स नाउ नवभारत के साथ साझा किया।

लोकसभा चुनाव और विवादों के बीच पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी अभियान

  • सात चरणों में चलने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को शुरू हुए और 1 जून को अंतिम चरण के लिए वोटिंग होगी।
  • पहले दो चरण क्रमशः 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को पूरे होने के बाद, तीसरा चरण 7 मई, मंगलवार को निर्धारित है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान बड़े पैमाने पर देश की यात्रा की है, उत्तर में जम्मू से लेकर दक्षिण में तिरुवनंतपुरम तक उनके अथक चुनाव अभियानों ने देश का कोई भी कोना अछूता नहीं छोड़ा है।
  • इन पूरे अभियानों के दौरान, पीएम मोदी ने चुनाव में 400 सीटों की जीत का लक्ष्य रखते हुए, 'अबकी बार 400 पार' के नारे के साथ एक शानदार जीत का जोरदार दावा किया है।
  • हालांकि, चुनावी सरगर्मी के बीच, कुछ विवादास्पद मुद्दे सामने आए हैं, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। मुसलमानों के लिए आरक्षण, संपत्ति का बंटवारा, विरासत कर और महिला सुरक्षा जैसे विषय चर्चा में हावी रहे हैं।
  • हाल ही में हुए सेक्स टेप स्कैंडल में कर्नाटक में बीजेपी की अहम सहयोगी जेडीएस के एक प्रमुख नेता, एचडी रेवन्ना SIT की हिरासत में हैं और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी में छिपे हुए हैं। इस मामले ने तनाव और बढ़ा दिया है।
  • इन मामलों पर पीएम मोदी के जोशीले भाषणों पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं और कार्रवाई की मांग की गई।
  • हालांकि, पीएम मोदी बिना किसी चिंता के आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
  • पीएम मोदी की महत्वाकांक्षा अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत को तीसरे सबसे विकसित देश के दर्जे तक पहुंचाने की है। इसके अलावा, उनका लक्ष्य 2040 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर भेजने की उपलब्धि हासिल करना है।
Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article